Latest Updates
-
तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपथून में क्यों जला कार्तिगई दीपम? जानें पूरा इतिहास और महत्व -
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल
बाथरूम को यूं बनाएं खुशबूदार
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपके घर पर कोई महमान आया हो और उसने बाथरूम जाने को पूछा हो, लेकिन आपने उसे किसी ना किसी बहाने से मना कर दिया हो? इसका मतलब आपको अच्छा नहीं लगता कि आपके बाथरूम में कोई आए-जाए। हम जानते हैं, कि आप अपने बाथरूम में आने वाली बदबू से पनेशान रहती हैं, लेकिन अब आपको निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि कुछ टिप्स से आप अपने बाथरूम को फ्रेश और खुशबूदार बना सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे-

ऐसे महकाइये अपने बाथरूम को
1. बाथरूम में ना रखें डस्टबिन- हमें से कई लोगो के बाथरूम में डस्टबिन रखा हुआ होता है, जिसमें सूखा या फिर गीला कूड़ा डाला जाता है। इसकी सफाई भी कहीं दो दिन पर एक बार होती है, जिससे इसमें बदबू आने लगती है। अगर डस्टबिन बंद है तो उसमें से बदबू आएगी, इसलिये अच्छा होगी कि डस्टबिन को बाथरूम में ही ना रखें।
2. खिड़कियां खोल दें- इस बात को हमेशा ध्यान में रखिये कि जब भी आप अपना बाथरूम यूज ना कर रहीं हों, तो उसकी खिड़कियों, शटर या दरवाजा़ खोल दें। क्रास वेन्टिलेशन ना होने की वजह से उसमें बदबू आती है, लेकिन खिड़कियों को खोलन से बाथरूम से गंदी बदबू निकल जाएगी।
3. टॉयलेट का सही इस्तमाल- कमोड का प्रयोग करने के बाद, उसका ढक्कन बंद कर के ही फ्लश करें। इससे गंदगी ठीक तरह से अंदर चली जाएगी और पूरे बाथरूम तें बदबू भी नहीं फैलेगी। इसके अलावा कुछ देर के लिये बाथरूम का इग्ज़ॉस्ट फैन भी बंद कर दें। अगर इग्ज़ॉस्ट फैन नहीं है, तो कुछ देर के लिये खिड़कियां बंद कर दें।
4. बाथरूम सूखा रखें- यह बहुत जरुरी है कि आप अपने बाथरूम को हमेशा सूखा रखें। जब भी बाथरूम का प्रयोग कर चुकी हों, तब वहां पर जमे पानी को जमीन से साफ कर दीजिये और खिड़कियों को खोल दीजिये। अगर बाथरूम हमेशा गीला रहेगा तब उसमें से बदबू आएगी।
5. नींबू का प्रयोग- ज्यादातर घरों में फिनॉल का प्रयोग होता है, लेकिन इसमें से दवाई जैसी बदबू आती है। नींबू एक प्रकृतिक तरीका है, जिससे आप बाथरूम का बेसिन और पॉट साफ कर सकती हैं। इससे आपका बाथरूम भी महक उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications
