Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
टिप्स जिससे घर बन जाएगा खुशबूदार
दिनभर की महनत के बाद जब आप थके हारे घर पर आते हैं तो बदबूदार कमरे की महक सूंघ कर आपका दिमाग घूम जाता होगा। हम यह नहीं बोल रहें हैं कि आप अपने घर को गंदा रखते इसलिए उसके अंदर बदबू आती होगी। दरअसल बदबू आने के बहुत से कारण हैं जैसे, मौसम का बदलना, धूल-मिट्टी या फिर किसी तरह का गीलापन आदि। पर अगर आपको इस तरह की परेशानी दूर करनी है और अपने कमरे को खुशबूदार बनाना है, तो अपनाएं यह दिए गये कुछ आसान से टिप्स।

ऐसे महकाएं घर को-
1. अगर आप चाहती हैं कि आपका कमरा जोरदार महके तो उसमें तेज महकने वाली खूशबूदार अगरबत्तियां जला दीजिये।
2. हल्की खुशबू के लिए कमरे में सेंटेड कैंडेल्स जलाइये। यह मोमबत्तियां कई महकदार फ्लेवरों में आसानी से उपलब्ध हैं।
3. अगर आपके घर पर पानी की केतली है तो उसमें कुछ मसलों जैसे, लौंग, इलायची या फिर दालचीनी को उबालें। इससे पूरे घर में खुशबूदार मसालों की अच्छी महक भर जाएगी।
4. कपूर और समब्रानी भी तेज खुशबू के लिए जाने जाते हैं। इनकी महक न केवल पूरे घर को महका देगी बल्कि वहां जितने कीड़े-मकौड़े होंगे वह भी मर जाएंगे।
5. एक बूदं यूकेलिप्टस की खौलते हुए पानी में डाल देने से भी घर के जितने भी जर्म हैं वह भी मर जाएंगे और कमरे की हवा भी शुद्ध होजाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
