Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर की सीढि़यों को कैसे करें सेफ?
घरों में अगर छोटे बच्चे और बूढ़े-बजुर्ग लोग हैं, तो सीढि़यों का होना कभी-कभार खतरे से भरा हो सकता है। वैसे तो घर में सीढ़ी का होना उसे खूबसूरत बनाता है लेकिन कुछ लोग अपने घरों में सीढि़यों का ना तो उपयोग करते हैं और न ही उसे बनवाते हैं। अगर आपको भी जानना है कि घर में सीढी को किस तरह से सेफ किया जाए जिससे भविष्य में कभी कोई दुर्घटना ना हो तो पढ़े यह सेफटी टिप्स।

इन बातों का रखें ध्यान -
1. छोटी सीढि़यां बनवाएं- अगर आप अपना घर बनवा रहें हों तो अपने आर्किटेक्ट बोल दें कि आपको छोटी सीढि़यां चाहिये। इससे बच्चों और बूढ़ों के लिये चढ़ने और उतरने में आसानी होगी और कोई दुर्घटना भी नहीं घटेगी। साथ ही अगर आप सीढि़यां चढ़ते या उतरते कोई स्टेप मिस कर देते हैं, तो भी आप नहीं गिरेंगे और खुद को संम्भाल लेंगे।
2. एक प्रकार की सीढि़यां - सीढि़यां हमेशा एक साइज और प्रकार की होनी चाहिये। उनके बीच में ना तो ज्यादा जगह और ना ही कम जगह होनी चाहिये। सारी सीढि़यां सामान्य होनी चाहिये, वरना चढ़ते-उतरे समय दिमाग काम नहीं करेगा और आप गिर जाएंगे।
3. सीढि़यों पर कार्पेट बिछाएं - कई लोग अपने घरों में सीढि़यों को सजाने के लिये कार्पेट बिछाते हैं। लेकिन कार्पेट बिछा कर आप सीढि़यों के धारदार किनारों को छुपा देंगे। जिससे दुर्घटनाएं कम होंगी और अगर गलती से कोई गिर भी जाए तो भी वह कार्पेट होने की वजह से संभल जाएगा।
4. कैसी हो फ्लोरिंग - सीढि़यों पर मार्बल के पत्थरों की फ्लोरिंग नहीं लगवानी चाहिये। ऐसे पत्थर जो सरकीले हों, उनको नहीं लगवाना चाहिये। अच्छा होगा कि लकड़ी की फ्लोरिंग लगवाएं जिससे चलते वक्त अच्छी ग्रिप हो सके।
5. रेलिंग का प्रयोग - आपकी सीढि़यां कभी भी खाली नहीं होनी चाहिये। हमेशा उनके किनारे रेलिंग होनी चाहिये। ऐसा करने से आप कई भयंकर दुर्घनाओं को आने से रोक सकते हैं। रेलिंग होने से इंसान को चढ़ने उतरने में सर्पोट मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
