Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
एक बार पहने जा चुके कपड़ों का क्या करें
मान लीजिये कि आज आपने अपनी ऑफिस मीटिंग के लिये बिल्कुल नई शर्ट निकाली और वह मीटिंग ऐयर कंडीशन्ड रूम में हुई, जिसमें आपको बिल्कुल पसीना नहीं आया, तो क्या आप अपनी शर्ट को तुरंत वॉशिंग मशीन में धुलने के लिये डाल देंगे? कई लोग ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि बेवजह कपड़े धुलने से वे फेड हो जाते हैं। तो इसलिये अगर आपको भी जानना है कि एक बार पहने गए कपड़ो का क्या किया जाए, तो यह है कुछ सुझाव -

क्या करें एक बार पहने गए कपड़ो का-
1. आप इन कपड़ो को दुबारा से अपनी कपड़ो की अल्मारी में नहीं रख सकतें क्योंकि इससे संक्रमण देसरे कपड़ों में फैलने का डर रहता है। इसलिये पहने गए कपड़ों को बाहर धूप में टांग दें, जिससे उसके अंदर के बैक्टीरिया का नाश हो जाए।
2. अगर मौसम जाड़े या बरसात का है, और आपको ठीक तरह से सूरज की रौशनी नहीं मिल पा रही है, तो अपने कपड़ों को हैंगर में टांग कर थोड़ी सी पंखे की हवा खिला दें। इससे कपड़ों को सांस लेने की जगह मिलेगी और वे उनमें से किसी भी प्रकार की बदबू भी नहीं आएगी। साथ ही कपड़े बिल्कुल फ्रेश हो जाएंगे।
3. जब आप कपड़ों को धूप दिखा कर वापस फोल्ड कर के अल्मारी में रख रहीं हों, तो उन्हें किसी अलग अल्मारी में ही रखें। इनको धूप में एक घंटे से ज्यादा न रखें वरना इनका रंग उड जाएगा।
4. अगर आपने कपड़ों को ऐसे ही धूल खाने के लिये छोड़ दिया तो यह दुबारा पहनने के लायक नहीं रहेंगे। इसलिये इनको फोल्ड कर के अच्छे से रख दें।
5. अपने घर में एक ऐसी जगह बनाएं जहां पर आप एक बार पहने जा चुके कपड़ों को इकठ्ठा टांग सकें। चाहे वह जगह कोई खूंटी हो या फिर दरवाजे के पीछे। इससे गंदे कपड़े साफ कपड़ों के साथ नहीं मिल पाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
