Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नमक से चमकाइये घर के समानों को
अगर आप अपने किचन में अच्छी प्रकार से देखे तो आपको ऐसी कई प्रकार की सामग्रियां मिलेगी जिससे घर की सभी छोटी बडी़ वस्तुओ को साफ किया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू, नमक और अन्य ऐसी ही सामग्रियों से आप कई समानो की सफाई कर सकती हैं। नमक इनमें से एक है जो कि ना केवल खाने का स्वाद बढाता है बल्कि कपडो़, बर्तनों तथा जार आदि की भी सफाई करता है।
क्या आप जानती हैं कि नमक के प्रयोग से आप अपनी गंदी जींस को धो सकती हैं, इसकी चमक ऐसी रहेगी मानो की यह लॉन्ड्री से धुल कर आई हो। इसके अलावा घर पर साज-सज्जा के समान जैसे, लोहे, ब्रास या कॉपर की मूर्तियां या गुलदान आदि नमक के प्रयोग से चमकाया जा सकता है।
आइये और जानते हैं कि यह नमक और कौन-कौन से समानों को चुटकियों में साफ कर सकता है।

जींस की सफाई
यदि आपकी जींस बहुत ज्यादा गंदी है तो एक बाल्टी में पानी भरिये और उसमें 1 चम्मच नमक डालिये और फिर उमसें जींस को लगभग 10-15 मिनट के लिये भिगो दीजिये और साफ कर लीजिये। नमक के प्रयोग से आपकी जींस का ना तो कलर उतरेगा और ना ही उसकी फिटिंग खराब होगी।

ब्रास या कॉपर चमकाएं
ब्रास, लोहे या कॉपर के शोपीस को नमक से साफ कीजिये। सिरके को नमक में थोड़ा सा मिलाइये और उससे सफाई कीजिये।

चिमनी
चिमनी पर तेल, भाप और नमी जम जाती है जिससे वह काली पड़ जाती है। इसे साफ करने के लिये नमक में सिरका और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर मिलाइये और फिर रगड़ कर चिमनी साफ कीजिये।

दरी या कार्पेट
यदि कार्पेट पर कोई गहरा दाग लग गया हो तो उस दाग पर थोड़ा नमक छिड़क दें और गीले कपडे़ से रगड़ कर पोछ लें।

कपडे़
यदि आपको कपडो़ से अच्छी खुशबू चाहिये तो धुले कपडो़ को पानी में नमक डाल कर 5-10 मिनट के लिये भिगो कर रख दीजिये। इससे कपडो़ का रंग भी नहीं निकलेगा।

लोहे के बर्तन
लोहे के बर्तनों का साफ करना थोडा़ मुश्किल होता है। तो ऐसे में तेल के दाग पीले पड़ चुके दाग को नमक और गरम पानी के पेस्ट से रगड़ कर साफ कर सकती हैं।

कांच के जार
इन पर पडे़ पीले दाग को सिरके और नमक की मदद से रगड़ कर साफ किया जा सकता है। ऐसा करने से उनमें पनप रहे बैक्टीरिया का भी खात्मा हो जाता है।

फ्रिज की सफाई
यदि फ्रिज में से गंदी बदबू आती है तो उसे निकालने के लिये एक कपड़े के टुकडे़ को सिरके और नमके के घोल में डुबोएं। चाहें तो उसमें बेकिंग सोडा भी मिला सकती हैं, जिससे दाग निकल जाए। इससे फ्रि को साफ कीजिये और बदबू भगाइये।

बर्तनों से बदबू भगाए
बर्तन में लहसुन, अंडे, मीट, प्याज और तेल की महक को भगाने के लिये आप नमक और नींबू के रस का प्रयोग कर सकती हैं। इससे आप सिल्वर, स्टील वा चीनी मिट्टी के बर्तनों को साफ कर सकती हैं।

चांदी के बर्तन साफ करे
सिल्वर आइटम को नमक से साफ कीजिये, इससे आपके बर्तन हमेशा चमकते रहेगे।



Click it and Unblock the Notifications
