Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
इन 10 आसान तरीकों को अपनाकर रखें अपने कपड़ों का ख्याल
कपड़े किन्हें पसंद नहीं होते। कहा भी जाता है कि कपड़े देख कर इज्जत मिलती है। मॉल से शॉपिंग के लिए आप भी तो समय और पैसे खर्च करते हैं। इसलिए आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा समय तक कैसे इस्तेमाल करें। आपके अलमारी में ऐसे कई कपड़े होंगे, जिसे आप किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहेंगे।
हर कपड़े से कुछ न कुछ यादें जुड़ी होती हैं, इसलिए यह आपके लिए खास होते हैं। लेकिन जब आप इन कपड़ों को पहनेंगे कम और स्टोर ज्यादा करेंगे, तो फिर यह रखे-रखे खराब होंगे ही। तो आइए जानते 10 ऐसे तरीके जिन्हें अपना कर आप अपने कपड़े को ज्यादा लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

1. सावधानी से करें खरीदारी
जब भी आप कपड़े खरीद रहे हों तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप उनकी जरूरी देखभाल करने में समर्थ हैं या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि हम आकर्षक दिखने वाले कपड़े खरीद लेते हैं, बिना यह जाने कि उसके लिए खास देखभाल की जरूरत होगी। अगर आपको लगे कि कपड़ों का ठीक तरह से ध्यान नहीं रख सकते तो फिर ऐसे कपड़े न खरीदें। जैसे, अगर आप नियमित रूप से ड्राइ क्लीन कराने में समर्थ नहीं हैं, तो फिर आपको ऐसे कपड़े नहीं खरीदने चाहिए।

2. कपड़ों को अलग-अलग श्रेणी में बांटें
हर कपड़े अलग-अलग फैब्रिक के बने होते हैं, इसलिए सबका अलग-अलग तरीके से देखभाल करना पड़ता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि कपड़ों को उनके देखभाल के आधार पर बांट लें। रोज पहनने वाले कपड़े और खास ख्याल रखने वाले कपड़ों को अलग-अलग कर लें। ऐसे में जब आप उन्हें धोएंगे या आइरन करेंगे तो काफी आसानी होगी।

3. कपड़ों को लटकाएं या फोल्ड करें
कुछ कपड़े तो आसानी से फोल्ड होकर आपके अलमारी में समा सकते हैं, लेकिन कॉकटेल ड्रेस या सूट को हैंगर पर टांगने की जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि आप इन कपड़ों को पहचाने। जिन कपड़ों को टांगने की जरूरत हो उन्हें कभी फोल्ड न करें और जिन्हें फोल्ड करने की जरूरत हो उसे कभी टांगे नहीं।

4. डार्क और लाइट कलर के कपड़ों को एक साथ न धोएं
डार्क कलर कपड़े धोते समय रंग छोड़ते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें लाइट कलर कपड़ों के साथ धोएंगे तो ये बर्बाद हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप दोनों को अलग-अलग धोएं।

5. डेलीकेट फैब्रिक को अलग करें
लैस, सटिन और नेट जैसे कई फैब्रिक हैं, जिसे धोते समय अधिक सावधानी बरतनी होती है। साथ ही कई कपड़ों को ड्राइ क्लिनिंग की आवश्यकता होती है। इसलिए अपने बाकी कपड़ों से इन्हें सावधानीपूर्वक अलग करें।

6. धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें
गर्म पानी कपड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके लगातार प्रयोग से फैब्रिक नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कपड़ों को ठंडे पानी से धोना हमेशा बेहतर और सुरक्षित माना जाता है।

7. क्लोथ ड्रायर के प्रयोग से बचें
लंबे इस्तेमाल से क्लोथ ड्रायर से निकलने वाली गर्मी से कपड़े के रंग पर बुरा असर पड़ता है। साथ यह फैब्रिक को भी नष्ट कर देता है। इसलिए बेहतर होगा कि कपड़ों को सूरज की रोशनी में सूखने दें।

8. अच्छे से रखें
इस बात को सुनिश्चि करें कि आपके ऑफ-सीजन कपड़े फंगस, नमी और सील से पूरी तरह सुरिक्षत हैं। बेहतर होगा कि अपने अलमारी में एंटी-फंगल टेबलेट का प्रयोग करें।

9. क्षतिग्रस्त कपड़ों को तुरंत सुधारें
अगर आपके कपड़े का बटन टूट गया है या फिर कपड़ा कहीं से फट गया है, तो उसे तुरंत दुरुस्त करें। उसके पूरी तरह से बर्बाद होने का इंतजार न करें। अगर आप अपने कपड़ों का अच्छे से ध्यान रखेंगे तो फिर ये लंबे समय तक आपका साथ देंगे।

10. दिशा-निर्देश को पढ़े
अधिकांश कपड़ों में टैग लगा रहता है, जिस पर उसके रख-रखाव के बारे में निर्देश दिया होता है। इसे ध्यान से पढ़ें। साथ ही अलग-अलग कपड़ों का एक तरह से रखरखाव नहीं किया जा सकता है। कपड़े के साथ आने वाले दिशा-निर्देश उसे धोने, सुखाने और आइरन करने में लाभदायक हो सकता है। अगर दिशा-निर्देश ठीक-ठाक न दिए गए हों तो आप दुकानदार से भी इस बारे में पूछ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications