Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नींबू के रस से साफ होने वाली 10 चीज़ें
प्रतिभाशाली नींबू को ऐसी चीज़ों से कैसे जोड़ा जा सकता है जो अच्छा काम नहीं करती? नींबू के रस में सिट्रिक रसायन की मात्रा ज़्यादा होने के कारण और इसके कम पीएच और जीवान्विक प्रतिरोधी क्षमता होने के कारण यह सफाई के लिए काम आता है। नींबू की सुगंध भी अच्छी होती है और आपके आस पास के सामान जैसे कपड़े और लकड़ी को यह नुकसान भी नहीं पहुंचाता। अगर आपके घर में पड़े ऐसे समान हैं जो अत्यधिक गंदा हो
जाने की वजह से बेकार हो गए हों, तो उन्हें फेकने की बजाए उसे नींबू के रस से साफ करें। आइये जानते हैं कि नींबू के रस से घर के समानों की सफाई कैसे कर सकते हैं।

चॉपिंग बोर्ड:
यह बोर्ड काला और बदरंग हो जाता है। घर को सुरक्षित रखने में निपुण लोग यह सुझाव देते हैं कि जब आप बदरंग बोर्ड को नींबू के रस से साफ करते हैं तो वह फिर से चमकने लगता है।

पीतल:
थोड़े कोषेर नमक में नींबू का रस मिलाकर पीतल और ताम्बे के बर्तन पर घिसने से बर्तन की चमक बरकरार रहती है।

ज़ंग के निशान:
घर में इस्तमाल होने वाले नमक में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे निशान पर लगायें। थोड़ी देर रखने के बाद इसे धो लें। दाग अगर ज़बरदस्त है तो इस प्रक्रिया को दुबारा दोहराना पड़ सकता है।

सब्ज़ी और फल:
कुछ दिनों पहले ही यह सुनने को आया था कि नींबू, खाने से होने वाली बिमारियों के सन्देश वाहक होते हैं। कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी में शोध के दौरान पता चला कि फल और सब्ज़ी को नींबू के रस में डुबा कर चलते पानी में धोना नहीं चाहिए क्योंकि इससे इ-कोलाई होने की संभावना रहती है।

खिड़कियाँ:
एक चौथाई ग्लास पानी में आधा कप उजला विनेगर मिलाएं और इसमें एक चौथाई कप नींबू का रस मिलाएं। इसके द्वारा किचन की खिडकियों पर जमे ग्रीज़ से छुटकारा पाया जा सकता है।

शीशे के दरवाज़े:
नींबू के रस में शीशे के दरवाज़े को साफ करने की काबिलियत है। जब साबुन का झाग शीशे के दरवाज़े की चमक को कम कर देता है तो नींबू के टुकड़े को इस पर घिस दें। आप स्प्रे बोतल में नींबू का रस डालकर स्प्रे भी कर सकते हैं। आधे घंटे बाद दरवाज़े को वापस गीला कर गीले स्पंज से पोछ दें।

शौचालय:
आप घर पर ही बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर सफाई के लिए स्क्रब तैयार कर सकते हैं। शौचालय में यह मिश्रण डालकर कुछ देर छोड़ देने से रशायनिक प्रभाव होगा। कुछ देर बाद ब्रश से सफाई कर लें।

टप्परवेयर के बर्तन:
बर्तन में बेकिंग सोडा डालकर आधे नींबू से प्लास्टिक के बर्तन को अन्दर और बाहर स्क्रब कर लें। इससे कई बार बदरंग हो रहे बर्तन भी चमक उठते हैं।

फर्नीचर:
खाने वाला तेल और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिला लें। एक बड़े चम्मच नींबू के रस में मिनरल ऑइल भी मिलाया जा सकता है। अछे परिणाम के लिए इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल लें। इसे लकड़ी पर स्प्रे कर इसे चमका दें।

गैस के ऊपर की गंदगी:
बेकिंग सोडा और नींबू के रस का पेस्ट बना लें। गैस के ऊपर की गंदगी पर इसे डालें और 15 मिनट तक छोड़ दें। निश्चित समय के बाद गीले स्पंज से इसकी सफाई कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
