Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इमली से ऐसे चमकाइये अपना घर
खट्टी मीठी इमली का प्रयोग दक्षिण भारतीय व्यंजनों में खूब किया जाता है। भारतीय खाने में इसका उपयोग सदियों से हो रहा है। इमली के गूदे का जैम, सीरप और मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद खट्टा होने के कारण यह मुंह को साफ करती है। पर क्या आप जानते हैं कि इमली का प्रयोग साफ सफाई करने के भी बहुत काम आता है। यह खट्टी होती है इसलिये इसे नींबू और सिरके की तरह सफाई में उपयोग कर सकते हैं।
अगर आप इमली में थोड़ा सा नमक डाल दें तो इसकी सफाई करने की शक्ती बढ जाती है। घर में चाहे जितने भी पुराने तांबे, स्टील, कॉपर या पीतल के समान हों, वह सब इमली की मदद से साफ हो जाएंगे। इन्हें साफ करने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा। अगर आप मेटल की ज्वेलरी पहनने की शौकीन हैं तो वह भी इमली के पानी में भिगो देने से साफ हो जाएंगी।
इमली के अनेको प्रयोग हैं, जिनमें से कुछ हम आपके लिये ले कर आए हैं, तो चलिये जानते हैं क्या है वे।

किचन सिंक
किचन के चिपचिपे सिंक को आप इमली और थोड़े नमक के साथ साफ कर सकती हैं।

चांदी की सफाई
सिल्वर की चीजे़ यदि नमी या हवा में रखी जाएं तो वह काली पड़ जाती है। इसे आप इमली और नमक के प्रयोग से साफ कर सकती हैं।

आभूषणों की सफाई
कुछ मेटल की ज्वेलरी को साबुन से साफ करना मुशकिल होता है, तो ऐसे में यदि आप इमली के पानी में इन आभूषणों को भिगो देंगी तो इससे गंदगी साफ हो जाएगी।

ब्रास की सफाई
ब्रास के बर्तन या पुरानी घंडी या दरवाजे की कुंडी इमली के गूदे से साफ कर सकते हैं।

कॉपर की सफाई
कॉपर के बरतन तो वैसे प्रयोग में नहीं आते मगर यदि आपके घर में दादी नानी के जमाने के कॉपर के बरतन हैं जिनकी चमक जा चुकी है तो आप इसे भी इमली से साफ कर सकती हैं।

जंग खाए धातु के नल
नल को आप इमली के गूदे से रगड कर साफ कर सकते हैं।

भगवान की मूर्तियों की सफाई
सिल्वर या ब्रास की मूर्तियों को आप इमली से साफ कीजिये।

चिमनी
किचन की चिमनी में काफी तेल और धूल घुस जाती है जिससे उन पर गंदगी साफ दिखाई पड़ती है। इन्हें भी इमली के पानी से साफ किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
