Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बेकिंग सोडा से साफ करें किचेन सिंक
हर कोई चाहता है कि वह किचेन को साफ रखें। किचेन की सफाई और स्वच्छता में सिंक का साफ होना सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए हम सभी मार्केट से कई क्लीनिंग एजेंट खरीदकर लाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी किचेन में रखी सामग्री से ही आप सिंक को चमका सकते हैं, जो कार्मिशयल प्रोडक्ट से कहीं बेहतर परिणाम देगें।
किचेन में खाना पकाने में काम आने वाला बेकिंग सोडा, किचेन के सिंक को भी अच्छी तरह साफ कर सकता है। अगर आप सप्ताह में कम से कम बार भी बेकिंग सोडा से सिंक धुल लेती है तो सिंक में किसी प्रकार की गंदगी जमा नहीं होगी। यहां आपको बेकिंग सोड़ा से किचेन को साफ करने के कुछ टिप्स दिए जा रहे है जो निम्म प्रकार है :

बेकिंग सोडा से साफ करें किचेन सिंक
धुल लें : बेकिंग सोडा से धुलाई करने से पहले थोड़ा गर्म पानी कर लें और पानी से सिंक को धो लें। उसके बाद बेकिंग सोडा को डालकर धो लें, इस तरीके से कम समय लगता है और सिंक आसानी से साफ हो जाता है।
रगड़ें : अगर सिंक में गंदगी जम गई है तो गर्म पानी और बेकिंग सोडा को डालने से पहले उसे अच्छी तरह रगड़ें, इससे सिंक मोटे तौर साफ हो जाएगा।
गर्म पानी का इस्तेमाल करें : सिंक को साफ करने में हमेशा गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। गर्म पानी के इस्तेमाल से चिपकी हुई गंदगी आसानी से छूट जाती है और गंदी बदबू भी नहीं आती है।
बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल करें : सिंक को साफ करने में बेकिंग सोड़ा का इस्तेमाल डायरेक्ट किया जाता है। बेकिंग सोड़ा को पूरे सिंक में छिड़क दें और छोड़ दें। उसके बाद इसे रगड़कर सिंक को साफ कर लें। आप चाहें तो इसमें काफी कुछ मिलाकर भी साफ कर सकते है।
बेकिंग सोड़ा को ड्रेन कर दें : सिंक को साफ करने से पहले आधे कप पानी में बेकिंग सोडा को घोलकर बहा दें ताकि सिंक का पाइप भी साफ हो जाएं। इसके बाद, गर्म पानी डालें ताकि सारी गंदगी कट जाएं। आप चाहें तो सिरका या डिटर्जेंट आदि का इस्तेमाल भी कर सकते है।
घरेलू बेकिंग सोड़ा क्लीनर : आधा कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप नींबू का रस लें और उसे अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को सिंक पर अच्छी तरह लगा दें। बाद में इसे रगड़ दें। ऐसा सप्ताह में कम से कम एक बार करने से सिंक बिल्कुल चमकता रहता है।
बेकिंग सोडा और व्हाइट विनेगर : 1/2 कप बेकिंग सोडा और 1/4 कप नींबू का रस लें, इससे साफ कर लें उसके बाद, थोड़ा सा व्हाइट विनेगर लें और इससे किचेन के सिंक को साफ कर लें। लगभग आधा कप विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए।
लिक्विड सोप और बेकिंग सोडा : बेकिंग सोडा को लिक्विड सोप के साथ एक कटोरे में मिला लें और इस मिश्रण से सिंक को साफ कर लें। बाद में पानी से धुल लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को बनाकर बॉटल में भर लें और हर दिन सिंक साफ कर सकती है। इसके इस्तेमाल से पहले अच्छी तरह हिला लें।



Click it and Unblock the Notifications
