Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हाइड्रोजन पेराक्साइड से कीजिये घर की सफाई
हाइड्रोजन पेराक्साइड से आप घर के किसी भी प्रकार के सामन या जगह की सफाई कर सकती हैं। अगर बाथरूम गंदा हो या चाहे आपके किचन सिंक में से बदबू आ रही हो, यह सब कुछ साफ कर सकता है। त्वचा पर छिलने, कटने आदि को दूर करने के अलावा भी यह बहुत सी चीजों को साफ करता है। इससे आप कपड़ों पर लगे रेड वाइन या तेल के दाग या फ्रिज में से बदबू मिटा कर उसमें चमक भी पैदा कर सकते हैं।
हाइड्रोजन पेराक्साइड रोग फैलाने वाले कीटाणुओं का भी सफाया होता है। इससे सब्यिजों पर छिड़कने से उस पर पनप रहे बैक्टीरिया नाश होते हैं। आइये जानते हैं कि इसे किस तरह से प्रयोग किया जा सकता है।

हाइड्रोजन पेराक्साइड से कीजिये घर की सफाई
1. दाग हटाए- यदि आपके कपड़ों में मिट्टी, रेड वाइन या तेल का दाग लग जाए तो उसे हाइड्रोजन पेरोक्साइड लगा कर छुड़ा सकते हैं। यही नहीं इससे आप खून का दाग, पसीने का दाग भी सर्फ तथा केमिकल लगा कर छुड़ा सकते हैं।
2. टाइल्स और जमीन के दाग मिटाए- बाथरूम के टाइल्स बदरंग हो जाएं तो उसे हाइड्रोजन पेरोक्साइड और सिरके के घोल से साफ करें।
3. किचन की सफाई- आप किचन की कई चीजों को हाइड्रोजन पेरोक्साइड से साफ कर सकती हैं। लकड़ी का कटिंग बोर्ड, स्पॉंज, स्क्रब आदि को आप कीटाणु युक्त बना सकती हैं।
4. सिंक साफ करें- यदि किचन का सिंक महकता हो या फिर उसमें दाग लगे हों तो उसे हाइड्रोजन पेरोक्साइड से स्क्रब करें। आप अपने बाथरूम के वॉशबेसिन को भी चमकदार बना सकती हैं।
5. फ्रिज चमकाइये- घर में आपकी फ्रिज बदबू से दूर रहे तथा हमेशा चमकती रहे ऐसा हर हाउस वाइफ की ख्वाइश होती है। तो ऐसे में अपनी फ्रिज को हाइड्रोजन पेराक्साइड से साफ कीजिये।
6. टॉयलेट की सफाई- टायलेट की सीट पर पीले दाग बिल्कुल अच्छे नहीं लगते। अपने टॉयलेट को हाईड्रोजन पेरोक्साइड से साफ कीजिये। इससे बैक्टीरिया का नाश होता है और बदबू भी दूर होती है।



Click it and Unblock the Notifications
