Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
वोदका से कीजिये घर की सफाई
अगर आप यह सोंचते हैं कि वोदका केवल एक शराब है जो दिल बहलाने के काम आती है तो एसा सोचना बंद कर दें और थोड़ा अलग सोचना शुरु कर दें। वोदका से आप अपने घर की चीजो को साफ कर सकते हैं। जी हां आपने सही सोचा, ऐसा बिल्कुल संभव है कि आप वोदका उन रसायनों से काफी बेहतर है जो आप मार्केट से खरीदते हैं। वोदका एक रूसी शराब है जिसका अधिकांश भाग पानी और इथेनॉल से बना हुआ है।
पर हां अगर आप अपने घर को वोदका से साफ करने की सोच रहे हैं तो बाजार में मिलने वाला सबसे सस्ता वोदका ही खरीदें। आइये देखते हैं कि वोदका से किस तरह से सफाई करना संभव है।

वोदका का इस्तामल
1. कपड़े धोएं- वोदका आपके कपड़ों से जिद्दी दाग को साफ कर के उसमें चमक भर देगा। इससे वाइन, खाने और मिट्टी के दाग आराम से छूट जाएंगे। बस एक ढक्कन वोदका बाल्टी के पानी में मिलाएं और देखें कि कितनी अच्छी सफाई होती है।
2. बाथरूम के टाइल्स साफ करे- वोदका से बाथरुम के टाइल्स और बेसिन साफ किये जा सकते हैं। इससे पानी के दाग साफ हो सकते हैं और बदबू भी दूर हो जाएगी।
3. कांच- थोड़ा सा वोदका अपने कांच की खिड़की, कांच की टेबल, बतरनों और शीशे पर स्प्रे कीजिये और कपड़े से पोछ दीजिये।
4. कीटों को मारे- यदि आपके घर में कीडे़ मकौडे आदि हैं तो आप उनका खात्मा वोदका छिडक कर कर सकते हैं। बस वोदका छिडके और 1 घंटे के लिये ऐसे ही छोड़ दे। इसके बाद जब कीट मर जाए तो सारी खिड़की और दरवाजे खोल दीजिये।
5. सिगरेट की बदबू मिटाए- सिगरेट की बदबू बडी ही जोरदार होती है, इसे कपड़ों से मिटाने के लिये कपड़े पर वोदका छिड़क दीजिये और देखिये कि बदबू कैसे गायब होती है।
6. क्रिस्टल गहने साफ करे- बहुत ही नाजुक गहने जैसे, मोती या ओपल को साफ करने के लिये रसायन की बजाये वोदका से साफ कीजिये। इससे आप सिल्वर के आइट भी साफ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
