Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नींबू, नमक और कोल्ड ड्रिंक से साफ करें घर
साफ घर किसे नहीं पसंद और घर की सफाई करने के लिये लोग न जाने कितनी-कितनी महंगी चीजे़ खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपका घर बिना पैसे खर्च किये बिल्कुल सस्ते में साफ हो सकता है। जी हां, आप घर में रखी सामग्रियों जैसे, नींबू, मौसम्बी, नमक, बेकिंग सोडा आदि से आप कितनी ही घर की गंदी चीजों को साफ कर सकती हैं।
घर में अगर इस्तमाल किया हुआ नींबू है ओ आप से स्टील के बर्तनों पर लगे दाग धब्बे साफ करने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोल्ड ड्रिंक का उपयोग अपनी टॉयलेट सीट को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इसी तरह से घर के सामानों के बहुत सारे प्रयोग हैं, जिसके बारे में किसी को नहीं पता। आइये जानते हैं उनके बारे में-

कोल्ड ड्रिंक
अपने टॉयलेट बाउल को साफ सुथरा बनाने के लिये आपको अब टॉयलेट क्लीनर की नहीं बल्कि कोल्ड ड्रिंक का प्रयोग करना चाहिये। बस आधा लीटर कोल्ड ड्रिंक टॉयलेट बाउल में 10 मिनट तक ढांक कर रखें और फिर उसे फ्लश कर दें।

नींबू
चाहे त्वचा साफ करनी हो या फिर घर। ताजा नींबू काट कर गंदे और दाग लगे स्टील के बर्तन पर घिसे और देखें वह कैसे साफ होता है।

नमक
जिस तरह से बेकिंग सॉल्ट को कई चीजों को साफ करने के काम आता है उसी तरह से भोजन में डालने वाला नमक भी जिद्दी दाग लगे हुए पैन से गंदगी साफ करने के काम आता है। बस 2 चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी मिला कर पैन साफ किया जा सकता है।

कॉटन बड
अपने डेस्कटॉप और लैपटॉप को अब आप छोटे से कॉटन बड से साफ कर सकते हैं।

सिरका
घर में अच्छी खुशबू आए इसके लिये अपने फर्नीचर को सिरके और नींबू के रस से साफ करें। फर्नीचर पर लगे दाग को साफ करने के लिये बेकिंग सोडा और सिरका मिला कर साफ करें। बेकिंग सोडा और सिरका मिला कर प्रयोग करने से आप गंद नाले के जाम को भी साफ कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा
किसी भी जगह से जमी हुई गंदगी को साफ करने के लिये बेकिंग सोडा और सिरका मिला कर प्रयोग करने से गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाती है।

ब्लैक टी
अगर खिड़की में लोहे का जंग लग जाए या किसी भी प्रकार का दाग जग जाए तो उसे ब्लैक टी के प्रयोग से साफ किया जा सकता है।

मौसम्बी
प्लेट से तेल के दाग को साफ करने के लिये उस पर पकी हुई मौसम्बी को काट कर रगड़ दें। इस विधि को तब ज्यादा आसानी से उपयोग किया जा सकता है जब आपने किसी प्लेट में नॉन वेज खाना खाया हो। इसके प्रयोग से बर्तनों में अच्छी खुशबू आने लग जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
