Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
नम फर्नीचर पर लगे फफूँद से ऐसे पाइये छुटकारा
फर्नीचर पर लगे फफूंद से पूरा का पूरा फर्नीचर खराब हो जाता है। सर्दियों के समय फर्नीचरों के साथ जो एक आम समस्या देखने को मिलती है वह है सफेद रंग की फफूंद, जो इस पर चिपकी रहती है। फर्नीचर से फफूंद हटाने का एक बेहतर तरीका है हमारे बताए गए इन टिप्स का प्रयोग करना । कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपका फर्नीचर किसी भी वजह से गीला हो गया हो तो उसे सूरज की धूप में रख कर तुरंत ही सुखा देना चाहिये। अगर फर्नीचर को सही प्रकार से सुखाया ना गया तो उनमें फफूंदी लगने के चांस ज्यादा बढ जाएंगे।

इन तरीकों से कीजिये अपने फर्नीचर को साफ -
1. फर्नीचर को तेज और कडी धूप में तब तक रखें जब तक कि उसमें लगा पानी सूख ना जाए।
2. नारियल की झाडू का प्रयोग कर के फर्नीचर से फफूंद को अच्छी तरह से झाडें।
3. जब आप फर्नीचर से फफूंद को अच्छी तरह से झाड़ चुकी हों तब आप देखेंगे कि उस पर हल्का सफेद रंग का दाग रह गया होगा। इसे साफ करने के लिये गीले कपड़े का प्रयोग करें। इसे पहले सिरके में डुबा लें और फिर पोछ दें।
4. अब आपको अपनी लकड़ी का फर्नीचर धूप में सुखा लेना चाहिये और सूखे कपड़े से पोछ लेना चाहिये।
5. इसके बाद नींबू के रस और पानी में रूई भिगो कर फर्नीचर पोछ लें। इससे फफूंद दुबारा नहीं आएगी।
6. जब यह विधि पूरी तरह से हो चुकी हो तब अपने फर्नीचर को आधे घंटे के बाद धूप से अंदर घर में ला कर रख दें



Click it and Unblock the Notifications
