Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
घरेलू सामान खरीदने के हेल्दी टिप्स
किसी भी मॉल या शॉपिंग स्टोर में जाइए, फूड सेक्शन में रैक पर हजारों सामान करीने से सजे होगे, लेकिन यह जरूरी नहीं कि जितने करीने से यह सजे है, उतने ही पौष्टिक और हेल्दी भी हो। राशन का सामान लेते समय ब्रेड और चावल लेना न भूलें। यह शरीर के लिए लाभप्रद होते है। गेंहू भी शरीर के लिए उम्दा होता है। ब्रेड और ब्राउन राइस, गुणकारी होते है। इन्हे खरीदते समय इनका लेवल चेक कर लें कि ये कब पैक हुए, सही है या नहीं आदि।
किसी भी खाद्य सामग्री ( पैकेट ) पर एक लेवल लगा होता है जिसमें उस पैकेट की कीमत, बनने की तारीख आदि का ब्यौरा होता है। इससे आप उस खाद्य सामग्री में पड़े अन्य सामग्री के बारे में भी जान सकते है। जैसे - बिस्किट में क्या - क्या मिला हुआ है आदि। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन भी इनही लेवल से पहचाना जाता है। लाल निशान यानि मांसाहारी और हरा निशान यानि शाकाहारी। इस प्रकार लेवल को पड़ना भी सीखें ताकि आप आसानी से इन सामानों को खरीद सकें।
अगर आप हेल्दी खाना चाहते है तो खाने के लिए घरेलू सामान खरीदने से पहले कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखें, जैसे कि क्या खाद्य सामग्री आपके लिए उचित होगी, क्या नहीं आदि। इस आर्टिकल को पढि़ए, किराने का सामान खरीदने के हेल्दी टिप्स आसानी से समझ में आ जाएंगे :

1) फल
डायट का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा फ्रूट होता है लेकिन जरूरी है अपने स्वास्थ्य के हिसाब से सही फल का चयन करना। जैसे - अगर आप जिम जाते है तो उससे पहले केला या अंगूर खाएं, इससे तुंरत एनर्जी मिलती है। डिब्बाबंद फलों को खाने से हमेशा परहेज रखें और ताजे फलों को प्राथमिकता दें। किसी भी नए फल को खाने में संकोच न करे।

2) सब्जियां
आप कई अलग - अलग तरीकों से सब्जियां तैयार कर सकते है - भाप में पकी, भूनी हुई, तली हुई या फिर अन्य सामान्य घरेलू तरीके। सब्जियों का उचित मिश्रण आवश्यक होता है। लंच में हरी सलाद का सेवन अवश्य करें। वैसे रात के खाने या सुबह के नाश्ते के दौरान भी सलाद फायदा करता है। पॉवर पैक सब्जियां पालक और चुकंदर खाना कतई न भूलें।

3) प्रोटीन
शरीर को प्रोटीन से भरपूर रखने के लिए मीट, अंडा और मछली का सेवन करना आवश्यक होता है। अगर आप शाकाहारी है तो प्रोटीन के लिए नट्स और बीन्स का सेवन करें।

4) डेयरी
दूध से बनी खाने के सामान को जरूर खाएं। प्रतिदिन एक ग्लास मिल्क पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। पनीर, चीज, बटर और छाछ आदि भी शरीर के लिए लाभदायक होते है।

5) अनाज
राशन का सामान लेते समय ब्रेड और चावल लेना न भूलें। यह शरीर के लिए लाभप्रद होते है। गेंहू भी शरीर के लिए उम्दा होता है। ब्रेड और ब्राउन राइस, गुणकारी होते है। इन्हे खरीदते समय इनका लेवल चेक कर लें कि ये कब पैक हुए, सही है या नहीं आदि।

6) ऐसी चीजों को न लें
कुछ खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक होती है। इन्हे स्टोर से न खरीदें, जैसे - सोडा, चिप्स, केक और फ्राइड स्नैक्स आदि। इनके सेवन से शरीर को पोषण नहीं मिलता है बल्कि शरीर में फैट बढ़ जाता है। प्रतिदिन इनके सेवन से हेल्थ भी खराब हो जाती है। डिब्बाबंद भोजन सामग्री का इस्तेमाल भी न के बराबर करें। प्रीजर्व फूड भी न लें।

7) योजना बनाकर चलें
सप्ताह में जब भी घरेलू सामान या किराने के सामान की खरीददारी करनी हो, तो एक योजनानुसार ही चलें। आपको क्या - क्या लेना है उसकी लिस्ट बना लें, कितना बजट है, कहां से खरीदना है आदि। इससे आपको दिक्कत नहीं होगी और समय की बचत होगी। शॉपिंग लिस्ट तैयार रखें ताकि कोई सामान खरीदना भूल न जाएं। खुद में दृढ़ हो जाएं कि फालतू का कोई भी सामान नहीं लेगी।

8) जानिए कि फूड लेवल कैसे पढ़ते है
किसी भी खाद्य सामग्री ( पैकेट ) पर एक लेवल लगा होता है जिसमें उस पैकेट की कीमत, बनने की तारीख आदि का ब्यौरा होता है। इससे आप उस खाद्य सामग्री में पड़े अन्य सामग्री के बारे में भी जान सकते है। जैसे - बिस्किट में क्या - क्या मिला हुआ है आदि। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन भी इनही लेवल से पहचाना जाता है। लाल निशान यानि मांसाहारी और हरा निशान यानि शाकाहारी। इस प्रकार लेवल को पड़ना भी सीखें ताकि आप आसानी से इन सामानों को खरीद सकें।



Click it and Unblock the Notifications
