Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मॉनसून में कैसे करें घर की देखभाल
मॉनसून का सीज़न हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन इस ठंडे मौसम के अलावा भी मॉनसून अपने साथ कई घर कि परेशानियों को भी लाता है। तेज बारिश होने के चक्कर में घरों में सीलन कि वजह से दीवारें गीली हो जाती हैं और कमरे में गंदी बदबू आने लग जाती है। इस सब समस्याओ से छुटकारा पाने के लिये आपको अपने घर का पूरी तरह से ख्याल रखना होगा ।
नीचे हमने आपको मॉनसून मे अपने घर का किस तरह से ख्याल रखें, उसके बारे में टिप्स दिये हैं। इस होम केयर टिप्स से आप अपने घर को मॉनसून से पूरी तरह से बचा सकती हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन से हैं वे टिप्स जो आपके घर को मॉनसून से बचा सकते हैं।

वेंटिलेशन
घर में ताजी हवा आना बहुत जरुरी है, नहीं तो उमस के कारण आपका कमरा गंध मारने लगेगा।

छत का ख्याल
मॉनसून सीजन के आने से पहले छतों कि मरम्मत अच्छे से करवा लें। इसके अलावा वॉटरप्रूफ कोटिंव करवाना न भूलें।

दीवारों की सुरक्षा
अगर दीवरो में क्रैक है तो उसे तुरंत बंद करवाएं नहीं तो बारिश का पानी अंदर आ सकता है।

चटाई और दरी
दरी और चटाई कि रोज सफाई होनी चाहिये। अच्छा होगा कि आप मॉनसून में उसे मोड़ कर के पॉलीथीन में बंद कर के कहीं रख दें।

लकड़ी की अल्मारियां
लकड़ी कि अल्मारियों में कपूर या नीम कि पत्तियां रख दीजिये। इससे नमी चली जाएगी और आपके कपड़ों में फंगस नहीं लगेगें।

जमीन
मौनसून में अपनी लकड़ी कि जमीन को रोज साफ करें और उस पर से नमी को हटा दें।

बिजली का प्लग
घर में अगर बिजली का प्लग खराब हो गया है तो उसे तुरंह ही सही करवा लें। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि उसके ऊपर कहीं से पानी तो नहीं गिर रहा है।

दरवाज़े
इन दिनों लकड़ी के दरवाज़े पानी पड़ने से फूल जाते हैं। ऐसे में दरवाजों को निकलवा कर उन्हें दुबारा फिक्स करना चाहिये और उसे पेंट या फिर उस पर प्लास्टिक कि पट्टी लगानी चाहिये जिससे अगर उस पर पानी पड़े तो वह फूले नहीं।

खिड़कियां
मॉनसून में खिड़कियों के दृारा पानी आ जाता है, ऐसे में आपको अपनी खिड़कियां हमेशा बंद रखनी चाहिये।

टाइल्स
बाथरूम में अगर कोई टाइल टूटी-फूटी हो तो उसे तुरंत सील कर देनी चाहिये।

ग्रिल्ल
मॉनसून मे ग्रिल्ल में जंग लग जाते हैं। इसके लिये आपको ग्रिल्ल और लोहे के दरवाजों में पेंट लगवाना चाहिये।

दीवारों में पेंट
घर कि बाहरी दीवारों में ऐसे पेंट लगवाएं जो मॉनसून सीजन के लिये एकदम सटीक होता है। इससे पेंट कभी निकलेगा नहीं और दीवारें कभी खराब नहीं होगी।

नाली के पानी का निकास
घर के अनंद बाहर कि नालियां चेक कर लीजिये कि कहीं वह जाम तो नही हैं, सीवेज सिस्टम भी सही होना चाहिये।

सोफा
अगर आपके पास लेदर सोफा है तो उसे मॉनसून में ज्यादा देखभाल कि आवश्यकता है। इसे रोजना साफ करना चाहिये नहीं तो इस पर फंगस लग सकते हैं।

घर में लगे पेड़-पौधे
घर में जितने पेड़ पौधे लगे हैं, उन्हें निकाल दीजिये। इन पौधों से घर में और ज्यादा नमी आ जाती है।

गैरेज
मॉनसून में गैरेज के अंदर पानी नहीं आना चाहिये क्योंकि इससे गाड़ियां खराब हो जाती हैं।

घर कि सफाई
घर कि रोज सफाई होनी चाहिये। इससे घर में न तो नमी रहती है और न ही महक आती है।



Click it and Unblock the Notifications
