Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गहनों को घर पर कैसे साफ करें
अपने गहनों को पेशेवरों से साफ कराने जैसा कुछ नहीं होता......वे वैसे ही चमकती हैं जैसी कि नई हों। लेकिन व्यस्त रहने के कारण जौहरी के यहाँ रुक कर गहनों की सफाई कराना मुश्किल काम होता है।
अब आप घर पर एन्टा ऐसिड, एल्यूमिनियम फॉइल और सिरके जैसे सामान्य घरेलू वस्तुओं द्वारा के द्वारा आप गहनों को घर पर साफ कर सकते हैं। आगे पढ़े और जाने कि यह कितना आसान है। आपको फिर से जौहरी के पास जाने की विशेष यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
(ध्यान रहे कि रसायन या अन्य कठोर और अपघर्षण वाले सफाई के उत्पादों से दूधिया और मोती जैसे कोमल पत्थरों को नहीं साफ करना चाहिये।

अमोनिया
हीरे के गहनों को 1 कप गुनगुने पानी और चौथाई कप अमोनिया के घोल में डुबो कर 15 मिनट तक रखें, इसके बाद मुलायम रेशे वाले ब्रश से बची हुई कालिख को हटायें, खासतौर से बनावट की दरारों में और हीरे के नीचे।

ऐन्टा ऐसिड
गुनगुने पानी के गिलास में दो ऐन्टा ऐसिड की टैबलेट डालकर उनमें सजावटी वस्तुयें डालें। दो मिनट तक बुलबुले वाले घोल में छोड़ने के बाद निकाल कर धुलें।

एल्यूमिनियम फॉइल
जिस प्रकार आप चाँदी के बर्तनों के साफ रखती हैं उसी प्रकार एल्यूमिनियम फॉइल के द्वारा काले पड़े चाँदी के गहनों की सफाई कर सकती हैं। एक ट्रे में मरोड़ कर रखे एल्यूमिनियम फॉइल के टुकड़े पर अपने गहने रखें। गहने के ऊपर एक परत बेकिंग सोडा की छिड़कें और फिर उस पर उबलता पानी डालें। कालिख गहनों से एल्यूमिनियम फॉइल पर चली जायेगी। आपको गहने को पलटना पड़ेगा या लगातार हिलाते रहना होगा जिससे कि उसके सबी बाग एल्यूमिनियम फॉइल के सम्पर्क में आ जायें। इसके बाद गहने को हटाकर पानी से धुलें।

साबुन और पानी
अपने मोतियों की माला को साफ करने के लिये जल्दी से 2 कप गुनगुने पानी में डुबो कर सौम्य डिटर्जेन्ट (जैसे वूलाइट) में डुबोयें। फिर हर मोती को मुलायम, सूखे सूती कपड़े से पोछें और सूखने के लिये सपाट पड़ा रहने दें। ( वास्तव में मोती लगतार पहनने से चमकते रहते हैं तो इन्हे अन्य गहनों के साथ पहनें।) टर्क्वाइस को साफ करने के लिये साबुन की भी आवश्यकता नहीं होती। केवल मुलायम रेशे वाले टूथब्रश को गुनगुने पानी में डालकर इस पत्थर पर रगड़ें। साफ कपड़े से पोछें और फिर रखने से पूर्व कई घण्टों तक हवा में सूखने दें।

सिरका
छोटे से कपड़े को सेब के सिरके में डुबो कर सिल्वर या प्लेटिनियम की ज्वेलरी रगड़ कर साफ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
