Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कैसे साफ करें रंगोली?
त्योहार चाहे कोई भी हो, रंगोली बनाने की प्रथा अब घर-घर में चल पड़ी है। रंगोली बनाना जितना ही मुश्किल है उतना ही मुश्किल उस जगह की सफाई करना है। वैसे तो दिल ही नहीं करता कि बनाई हुई रंगोली को साफ किया जाए पर जो चीज बनी हुई है उसे एक दिन मिटना ही है। घर पर बनी रंगोली की सफाई का काम घर के बडे़ या फिर घर की बाई ही करती है। यदि घर में बच्चे हैं तो अच्छा होगा कि बनी हुई रंगोली को त्योहार खतम हो जाने के बाद साफ कर दिया जाए।
रंगोली को साफ करने के लिये अलग-अलग विधियां प्रयोग की जा सकती है। यदि घर की जमीन प्लेन है तब तो आपको रंगोली साफ करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी पर यदि फर्श टाइल्स की है तो समस्या आ सकती है। तो चलिये देखते हैं कि जमीन पर बनी रंगोली को कैसे साफ करें?

कैसे साफ करें रंगोली
1. सबसे पहले झाडू ले कर जमनी की सफाई करे। ध्यान रखें कि पंखा बंद होना चाहिये क्योंकि रंगोली पाउडर बहुत ही बारीक होते हैं, जो कि बहुत आसानी से फैल सकते हैं। झाडू लगाने के बाद साथ ही जमीन पर इधर उधर फैले रंगो को गीले कपड़े से साफ कर लें।
2. अब पानी और कीटाणुनाशक एक साथ मिला कर जमीन पर पोछा लगा लें।
3. यदि आपके घर की टाइल्स चौकोर हैं, तो केवल पोछा लगा लेने भर से काम नहीं चलेगा। इसके लिये आपको दो टाइल्स के बीच में भी सफाई करनी होगी। एक सूखा कपड़ा ले कर उसे पेट्रोलियम जैली में डुबा कर टाइल्स के किनारों को साफ करें।
4. यदि आपने रंगोली को पोर्च पर कंक्रीट के फर्श पर बनाई है तो, आपको सीधे पानी की पाइप से ही उसे साफ करना पडे़गा। उसके बाद स्क्रबर या कड़ा ब्रश ले कर सर्फ से सफाई करें।



Click it and Unblock the Notifications