Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
वॉशिंग मशीन को कैसे साफ करें?
यदि आपकी वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों के लिये गंदी लग रही है, उसे वापस अच्छा बनायें, हमारी पांच क्लीनिंग टिप्स से-
अपनाइये ये आसान से टिप्स-
1. डिटर्जेंट बॉक्स साफ करें- वॉशिंग मशीन में डिटर्जेंट बॉक्स कीटाणुओं के लिये स्वर्ग होता है, उसमें से वॉशिंग पॉवडर निकालें और अच्छी तरह साफ करें। यदि संभव हो तो पूरे बॉक्स को बाहर निकाल लें और किसी पुराने टूथ ब्रश से साफ करें। सफाई क लिये साधारण घरेलू क्लीनर पर्याप्त है।

2. फिल्टर को खोल दें- फिल्टर दूसरा स्थान है, जहां कीटाणु जमा हो जाते हैं क्योंकि यह स्थान गर्म व नम रहता है। नियमित रूप से इसे खाली करें और गंदगी व गर्दा निकाल दें जो उसमें जमा है।
3. ड्रम साफ करें- वॉशिंग मशीन के अंदर का ड्रम भी साफ करें ताकि आप की मशीन चमचमा उठे। वैसे ऐसा होता नहीं है। उसमें कई सारे छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जहां कीटाणु जमा हो जाते हैं। बेहतर है हर दो महीने में आप खाली मशीन को चला दें। उसके लिये आप सोडा के क्रिस्टल या डिशवॉशर टैबलेट्स का इस्तेमाल करें और गर्म पानी (60 डिग्री तक ठीक रहेगा) का इस्तेमाल करें। यह कीटाणु को मार देगा, बदबू निकाल देगा और साबुन जमने से रोकेगा।
4. बदबू रोकें- बदबू रोकने के लिये कपड़े धोने के बाद वॉशिंगमशीन के ढक्कन को थोड़ा खोल दें और हवा को ड्रम तक जाने दें। इससे कीटाणुओं को पनपने से रोका जा सकेगा।
5. सही डिटर्जेंट इस्तेमाल करें - कपड़े धोने के लिये सही डिटर्जेंट पॉवडर का इस्तेमाल करें, न कि लिक्विेड सोप का। पानी का अतिरिक्त झाग और लिक्विड सॉफ्टनर मशीन में अवशिष्ट के रूप में पड़े रह जाते हैं, जो आगे चलकर गंदी बदबू पैदा करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
