Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
घर को बनाए कूल कूल
गर्मियां आ गई हैं, घर को ठंडा रखने के लिये ऐसी, कूलर लगा कर तमाम तरह के उपाय करते हैं। पर कई बार तो गर्मी में इतनी लाइट जाती है कि ऐसी और कूलर सब बेकार हो जाते हैं। क्यूं न इस गर्मी में थोड़ी लाइट बचाई जाए और प्राकृतिक रूप से अपने घर को ठंडा रखा जाए। ऐसे में थोड़ा और ध्यान दिया जाए तो इन गर्मियों में आपका आशियाना हमेशा कूल कूल बना रहेगा।
घर को बनाए कूल कूल

1. सूरज की किरणों को घर के अंदर आने से रोकने के लिये घर के खिड़की, दरवाजों पर मोटे और गहरे रंग के पर्दे लगाएं। गहरे रंगों में नीला, लाल, हरा, कत्थई रंग उत्तम रहेगा। यह गर्मी सोख कर घर को ठंडा रखते हैं।
2. शयनकक्ष में बेडकवर आदि के रंग हल्के होने चाहिये। हल्के नीले और हरे रंग सौम्य रहते हैं, जबकि गुलाबी और लाल रंग गर्मी बढाते हैं।
3. यदि कमरे में कालीन बिछा हो तो उसे एयर कंडीशनर ना होने पर हटा देना चाहिये। क्योंकि कालीन गर्मी बढाता है। खाली फर्श ठंडा रहता है और गर्मी के दिनों में नंगे पैर खाली फर्श पर चलना अच्छा लगता है।
4. यदि कमरे में कूलर है तो एक खिड़की जालीदार होनी चाहिये। जिससे कि ताजी हवा भी कमरे में आ सके। कूलर चलने पर क्रास वेंटीलेशन होने से भी कमरा ठंडा रहता है।
5. कूलर में पानी भरने से पहले कूलर पैड को साफ कर लें। ताकि वो पानी सही से सोखे और कमरा ठंडा बना रहे।
6. सुबह शाम घर के छत पर पानी से भीगी हुई टाट रखें। इससे घर की दीवारों का तापमान कम रहेगा।
7. ठंडक के लिये खस की टाट को पानी से भिगो कर टांगने से घर को शीतल बनाया जा सकता है।
8. किसी टब या बाल्टी में पानी भर कर कमरे में रखें। इस पानी से पंखे की हवा टकरा कर घर को ठंडा करेगी।



Click it and Unblock the Notifications