Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल कैसे करें?
बदलते हुये समय के साथ लकड़ी का फर्नीचर अन्य सामग्रियों से बने फर्नीचर के साथ बदलते जा रहे हैं। किन्तु अपने अनोखे अन्दाज़ के कारण लकड़ी का अपना स्थान है। इसलिये बहुत से लोग आज भी लकड़ी के फर्नीचर पसन्द करते हैं। लेकिन इस प्रकार के फर्नीचर का रखरखाव एक कठिन कार्य है, अन्य की अपेक्षा कहीं ज्यादा कठिन।
इस लेख में लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल के लिये कुछ अच्छी सलाहें दी गई हैं। इन्हें पढ़कर आप लाभान्वित हों सकते हैं। पहली बात तो यह ध्यान में रखे कि यदि लकड़ी के फर्नीचर को लम्बे समय सही सलामत रखना है तो उस पर गिरे किसी प्रकार के तरल को तुरन्त हटायें। पानी से भी लकड़ी की कुर्सी या मेज पर दाग लग सकता है क्योंकि इन सब पर रंग-रोगन की एक परत होती है।
इसके साथ ही जरूरी नहीं है कि पानी शुद्ध हो और उसमें विभिन्न प्रकार के रसायन हो सकते हैं। आपको पता नहीं कि कब क्या रसायनिक क्रिया करने लगे और एक भद्दा दाग आपके फर्नीचर पर छोड़ जाये, इसलिये बेहतर है कि उसे तुरन्त पोछें। अगर स्टूल या आपकी लिखने वाली मेज पर चाय गिर जाये तो उसके दाग को वनस्पति तेल और ऐल्कोहल के मिश्रण से साफ किया जा सकता है।
वैसे भी दाग को तुरन्त हटाया जाना महत्वपूर्ण है और इसके लिये ऐल्कोहल आधारित साफ करने वाले घोल सबसे अनुकूल होते हैं। यह ध्यान रहे कि किसी भी जिद्दी दाग के लिये आप सौम्य कपड़े का प्रयोग करें। कभी भी अपने फर्नीचर को सीधे धूप में न रखें क्योंकि इससे रंग-रोगन में दरार आ जाती है और लकड़ी का क्षरण आरम्भ हो जाता है।
अगर लकड़ी रन्ध्र युक्त है तो नमी हमेशा उसपर प्रभाव डालती है लेकिन यदि सागौन या किसी अन्य कठोर लकड़ी का फर्नीचर हो तो नमी आपके लिये सिरदर्द नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications

