आपके किचन को चमकाएंगी ये सामग्रियां

By Aditi Pathak

किचेन, घर का सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होता है। घर के इसी हिस्‍से में सभी लोगों के लिए खाना बनता है। घर के कामों में किचेन की सफाई सबसे महत्‍वपूर्ण होती है। अगर किचेन गंदी होगी तो खाना भी गंदी तरीके से बनेगा और सभी लोगों को बीमारी घेर लेगी। अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए किचेन का साफ - सुथरा होना बेहद आवश्‍यक है। अपनी किचेन में कबाड़ कतई न रखें।

हर किसी को एक अच्‍छा, चमकता हुआ किचेन पसंद आता है। साफ किचेन में खाना पकाने और खाने, दोनों में अच्‍छा लगता है। किचेन को साफ करना कोई कठिन टास्‍क नहीं है, आप सही तरीके से बर्तनों को लगा दें, अलमारियों में सभी डिब्‍बों को साफ करके लगाएं और झूठे बर्तनों को तुंरत धुल कर रख दें। किचेन को चमकाने के लिए ऐसे ही कुछ अन्‍य टिप्‍स और उपयोगी सामग्रियां के बारे में यहां बताया जा रहा है :-

1) नेचुरल क्‍लीनर :

1) नेचुरल क्‍लीनर :

नेचुरल ऑल-पर्पज क्‍लीनर से किचेन की अलमारियां और कैबीनेट साफ किए जाते है। किचेन कैबिनेट पर हाथों की उंगलियों के गंदे निशान पड़ जाते है जो इससे आसानी से साफ हो जाते है। ऑल-पर्पज क्‍लीनर को माइक्रोफाइबर में डुबोकर किचेन को चमकाया जा सकता है।

2) घरेलू एल्‍कोहल से बना क्‍लीनर :

2) घरेलू एल्‍कोहल से बना क्‍लीनर :

किचेन में लगा ग्रेनाइट या मार्बल, घरेलू एल्‍कोहल से चमक जाता है। जैसे - सिरका। सिरका एक प्रकार का एल्‍कोहल होता है जिससे पत्‍थर या टाइल्‍स को साफ करने पर वह चमक उठते है। आप चाहें तो नींबू के रस का इस्‍तेमाल भी कठिन दागों को छुड़ाने में कर सकते है।

3) सिरका :

3) सिरका :

सिरका, किचेन को साफ करने की सबसे अच्‍छी सामग्री है। इसके इस्‍तेमाल से फर्श की गंदगी साफ हो जाती है। मग में पानी और सिरका मिला लें और उसे फर्श पर गिराकर रगड़ लें। इससे टाइल्‍स चमक जाते है।

4) बेकिंग सोडा :

4) बेकिंग सोडा :

बेकिंग सोडा, किचेन की सफाई में एक महत्‍वपूर्ण सामग्री है। स्‍प्रींकल बेकिंग सोडा में हाइड्रोजन पेरोक्‍साइड होता है जो किचेन की फर्श को साफ कर देता है।

5) बर्तन धोने वाला साबुन :

5) बर्तन धोने वाला साबुन :

किचेन बि‍ना बर्तनों के संभव नहीं है। बर्तनों को अच्‍छी तरह धुलना भी किचेन की एक सफाई का हिस्‍सा है। बर्तनों को अच्‍छे साबुन से धुलना चाहिए ताकि वह गंदे न रहें।

6) पानी के साथ बेकिंग सोडा :

6) पानी के साथ बेकिंग सोडा :

बेकिंग सोडा की थोडी मात्रा गंदे स्‍थानों पर डाल दें और उसके बाद पानी छिड़क दें। इसे रात भर ऐसा ही छोड़ दें और अगले दिन धो लें। यह किचेन को साफ करने का सबसे अच्‍छा तरीका है।

7) नींबू और संतरे के छिलके :

7) नींबू और संतरे के छिलके :

किचेन में छिलके आदि से दुर्गंध फैलती है, ऐसे में सिरके को नींबू और संतरे कि छिलके के साथ आइस क्‍यूब ट्रे में जमा दें और बाद में 19 सेकेंड के लिए पीस कर रख दें। इससे बदबू दूर हो जाएगी और इस मिश्रण से किचेन के गंदे स्‍थानों को भी साफ किया जा सकता है।

8) पेपर टॉवल्‍स :

8) पेपर टॉवल्‍स :

स्‍पंज की जगह किचने में पेपर टॉवल का इस्‍तेमाल करें। स्‍पंज से किचेन में तेजी से बैक्‍ट‍ीरिया फैलते है लेकिन पेपर टॉवल यूज एंड थ्रो वाले होते है इसलिए इनसे बैक्‍टीरिया फैलने का खतरा नहीं रहता है।

9) कॉर्मिशियल क्‍लीनर :

9) कॉर्मिशियल क्‍लीनर :

मार्केट में कई प्रकार के कॉर्मिशियल क्‍लीनर आते है जिनकी मदद से आप किचेन के गंदे हिस्‍सों को आसानी से साफ कर सकते है। कई बार घरेलू सामग्री से किचेन की गंदगी साफ नहीं हो पाती है, ऐसे में ये क्‍लीनर सबसे उपयोगी साबित होते है।

10) दालचीनी और नमक :

10) दालचीनी और नमक :

अगर आपकी किचेन में ओवन या गैस पर कोई खाना या दूध आदि फैल जाता है तो उसे नमक और दालचीनी के मिश्रण से साफ किया जा सकता है और जलने की दुर्गंध भी दूर भगाई जा सकती है।

Desktop Bottom Promotion