Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
ठंड के समय यूं करें घर की लाइटिंग
ठंड का समय आ गया है। इस मौसम में हर कोई बाहर की सर्द हवाओं में ठिठुरने के बजाय घर पर बैठना ज्यादा पसंद करते हैं। पर इसके लिए आपको घर इस तरह से तैयार करना होगा ताकि यह गर्म रह सके। ऐसे में आप सर्द हवा और बर्फबारी के बीच भी अपने घर में आग के सामने बैठ कर कॉफी का आनंद ले सकेंगे।
ठंड के समय घर को गर्म रखने में लाइट की भी अहम भूमिका होती है। आइए हम आपको बताते हैं कि ठंड के समय आप कैसे लाइट के जरिए घर को गर्म रख सकते हैं।

1. ब्राइट लाइट: ठंड के समय में सूरज जल्दी डूब जाता है, जिससे आम दिनों की तुलना में अंधेरा जल्दी पसर जाता है। ठंड के समय आप को ज्यादा से ज्यादा ब्राइट लाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको सिलिंग लाइट का इस्तेमाल करना चहिए जिससे कमरे में पर्याप्त रोशनी हो। इससे ठंड का बोझिल माहौल भी दूर हो जाएगा। ब्राइट लाइट आपके घर को फ्रेश और एनर्जेटिक दिखने लगेगा।
2. हर कॉर्नर पर लाइट लगाएं: घर के कोने या अंधेरे वाले हिस्से में लाइट लगाएं। ऐसे हिस्से आमतौर पर कॉरीडोर, खिड़की के पास और कमरे के कॉर्नर पर होने हैं। ठंड के समय में आप इन जगहों पर छोटे बल्ब या फिक्स्ड लाइट लगाएं।
3. मोमबत्ती का इस्तेमाल करें: मोमबत्ती रोमांटिक तो होता ही है, साथ ही ठंड के नजरिए से भी काफी अहम होता है। आप मोमबत्ती का इस्तेमाल डाइनिंग, बरामदे के बाहर, सीढ़ी के पास या खिड़की के बाहर कर सकते हैं। हालांकि मोमबत्ती की रोशनी से घर रोशन नहीं होगा, इसलिए आप हल्के सिलिंग लाइट का भी इस्तेमाल करें। यह आपके घर को एक शानदार लुक तो देगा ही, साथ ही विंटर डेकोरेशन के नजरिए से भी काफी अच्छा रहेगा।
4. क्रिसमस डेकोरेशन - क्रिसमस भी ठंड के समय ही पड़ता है। इसलिए घर को बेहतरीन लाइटों से सजाएं। घर के अंदर और बाहर दोनों जगह ज्यादा से ज्यादा रंग-बिरंगे लाइट्स लगाएं। विंटर डेकोरेशन के लिहाज से यह सबसे अच्छा रहेगा। घर की दीवार पर अलग-अलग रंगों के छोटे-छोटे बल्ब लगाएं। साथ ही आप पेड़ पौधों पर भी लाइट लगा सकते हैं। अपने गार्डन के लिए पैटर्न लाइट का इस्तेमाल करें।
5. टेबल लाइट और लैंप का इस्तेमाल करें- शाम के समय अगर आप घर के सारे कमरे में लाइट जलाएंगे तो इससे बिजली का बिल आपकी जेब ढीली कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि इस्तेमाल में न आने वाले कमरों के लिए आप कलरफुल और डिजाइनर लैंप व लालटेन का इस्तेमाल करें।
अब तो आप जान गए होंगे कि ठंड के समय कैसे घर में लाइट लगाएं, जिससे यह रहने की आदर्श जगह बन सके।



Click it and Unblock the Notifications