Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
चमकती फर्श के लिये कीजिये इनसे सफाई
घर चाहे जितना भी सुंदर क्यों न हो प अगर उसकी जमीन या नी फर्श पर काले धब्बे पड़े हुए हैं तो वह घर बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे कई क्लीनिंग टिप्स हैं जिससे आपको चमचमाती हुई फर्श मिल सकती है। अगर आपके घर में बच्चे या कोई पालतू जानवर है तो आप बिल्कुल भी नहीं चाहेगीं कि आप फर्श पर किसी केमिकल से पोछा मारें। इस समस्या को दूर करने के लिये आपको प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट का प्रयोग करना चाहिये, जिससे फर्श भी साफ हो जाए और यह परिवार जनों के लिये सुरक्षित भी रहे। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे प्राकृतिक सफाई वाले पदार्थ-
चमकती फर्श के लिये कीजिये इनसे सफाई

1. सफेद सिरका-पानी: सफेद सिरके को गरम पानी के साथ मिलाएं और इससे फर्श को साफ करें। सिरके से जमीन में बसे सारे कीटाणुओं का सफाया हो जाएगा साथ ही आपको चमकती हुई फर्श मिलेगी।
2. सिरका, नींबू और पानी: तीनों चीजों को मिलाइये और उससे जमीन को साफ कीजिये। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है जिससे जमीन चमक उठेगी। पर इस मिश्रण को किसी लकड़ी वाली जगह पर प्रयोग न करें वरना सिरका और नींबू देनों मिल कर उसक खराब कर सकते हैं।
3. हार्डवुड फ्लोर क्लीनर: अगर आपके घर में हार्डवुड फ्लोरिंग लगी हुई है तो उसे चमकाने के लिये वेजिटेबल सूप को नींबू और पिपरमिंट टी के साथ मिला कर उपयोग करें। इसमे गरम पानी मिलाएं और तब जमीन को पोंछे।
4. बेकिंग सोडा और यूकेलिप्टस तेल: बेकिंग सोडा से जमीन पर पड़े गहरे चकत्ते साफ किये जा सकते हैं और यूकेलिप्टस से आप जमीन पर पैदा होने वाले बैक्टीरिया का अंत कर सकती हैं। इससे घर में अच्छी सुगंध भी आती है। बस इन दोनों को गरम पानी में मिलाइये और फिर जमीन को साफ कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
