Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
सर्दियों के लिये अपने घर को करें इस तरह तैयार
सर्दी का मौसम ऐसा मौसम होता है जब हम सब उसका मिल कर इंतजार करते हैं। सर्दियों के दिनों में में अगर आपका घर साफ सुथरा रहेगा तो आपका दिल हमेशा खुश रहेगा। अपने घर को सर्दियों के लिये तैयार करने के लिये बोल्डस्काई आपको कुछ जोरदार टिप्स देगा जिससे आप अपने घर को चमका सकती हैं।
कई लोग यह सोंचते हैं कि घर में ऐसा क्या है जिसे साफ करने की जरुरत है। लेकिन आपको यह जानना होगा कि अन्य महीनों के दिनों में सर्दियों के दिनों में पर्दों और खिड़कियों की ग्रिल्लों में धूल चिपक जाती है। सूरज की कम रौशनी और सर्दियों में नमी आने से घर गंदा दिखाई देता है। इसलिये आपको सर्दियों में घर को अच्छे से साफ करना चाहिये।

चिमनी
घर के किचन में लगी चिमनी को अच्छे से साफ कीजिये।

सीलिंग फैन
छत पर लगे पंखे को गीले कपड़े से पोंछे। इससे वे हल्के हो जाएंगे और ज्यादा अच्छे से चलेंगे।

टाइल्स
घर की टाइल्स पर अगर दाग लगे हों तो बेकिंग सोडा और पानी को मिला कर उसे साफ करें।

खिड़कियों की ग्रिल्ल
ग्रिल्ल को साफ करने के लिये आपको अपने हाथों को थोड़ा कठोर करना पडे़गा, जिससे यह अच्छे से साफ हो जाए।

फर्नीचर की सफाई
घर में फर्नीचर की सफाई करना बहुत जरुरी है। लकड़ी और पुराने फर्नीचर की सफाई बहुत ही सिंपल होती है।

पर्दे
पर्दों से गंदगी को निकालने के लिये उसे बेकिंग सोडा डाल कर मशीन में साफ करें। साथ ही आप गंदगी को धोने के लिये ब्लैक वेनिगर का भी प्रयोग कर सकती हैं।

बाथरूम टाइल्स
बाथरूम की टाइल्स पर जमी हुई गंदगी को नींबू के छिलके से रगड़ कर साफ कर सकती हैं।

होम एप्लायंस
घर पर रखे फ्रिज , माइक्रोवेव और बारबेक्यू की गिल्ल आदि को भी साफ करना जरुरी है। इसे साफ करने के लिये हल्का डिटर्जेंट प्रयोग करें।

छत की सफाई
छत पर जितने भी बेकार की चीजे़ रखी हैं उन्हें बाहर फेंकिये और पूरे छट पर झाडू लगाइये।

बाथरूम फिटिंग
बाथरूम में लगे लीक करने वाले नल और टोंटी आदि को दुबारा फिट करवाएं। नलों में अगर जंग लग गई है तो उसे नींबू के रस और सिरके से साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
