Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ठंड के लिए घर को इस तरह करें तैयार
ठंडक ने दस्तक दे दी है। ऐसे में आप भी तैयारियों में जुट गए होंगे। निश्चित रूप से आप गर्म कपड़े, हॉट फूड और कोल्ड क्रीम की खरीददारी कर रहे होंगे। पर इन सब के बीच आप ठंड के सबसे महत्वपूर्ण पहलू को मत भूल जाइएगा।
ठंड के लिए व्यक्तिगत तौर पर तैयारियां जितनी अहम है, उतनी ही अहम घर की तैयारियां भी हैं। ठंड के मद्देनजर घर को व्यवस्थित करना जरूरी होता है। दरअसल ऐसा ठंड के दौरान घर को गर्म रखने और आरामदायक बनाने के लिए किया जाता है। ऐसा नहीं कि ठंड के लिए आपको घर में बहुत ज्यादा बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। आप थोड़ा बहुत बदलाव करके घर को ठंड के लिए तैयार कर सकते हैं।
आइए हम आपको बताते है कि ठंड से बचने के लिए आप घर को किस तरह से व्यवस्थित करें।

1. घर को गर्म करें: कई बार ठंड बहुत ज्यादा पड़ने लगती है। ऐसे में आप घर को हीटर या आग जला कर गर्म करें। हीटर के मामले में इलेक्ट्रीकल हीटर अच्छा रहेगा। वहीं अगर आप आग के लिए ढेर सारी लकड़ियां जमा कर लें। घर को गर्म करने का एक आसान तरीका यह है कि सिलिंग फेन के डायरेक्शन को उल्टा कर दें। इससे आपका घर अच्छे से गर्म हो जाएगा।
2. पर्दा लगाएं: घर के हर खिड़की और दरवाजे पर मोटे पर्दे का इस्तेमाल करें। इससे ठंडी हवा आपके घर में प्रवेश नहीं करेगी। साथ ही आप मोटी चटाई और मोटे सोफे का भी इस्तेमाल करें। ठंड के सुस्त मौसम के असर को कम करने के लिए चमकीले रंग का इस्तेमाल करें।
3. फर्नीचर: फर्नीचर घर का एक अहम हिस्सा है। अगर आप ठंड के लिए घर को तैयार कर रहे हैं तो फर्नीचर को भी व्यवस्थित रूप से रखें। इसे खुले स्थान से दूर और हीटर के पास रखें। साथ ही सभी खिड़की को अच्छे से बंद कर दें, ताकि हवा न आ सके। बड़े फर्नीचर का इस्तेमाल करें, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह घर को गर्म रखता है। साथ ही उन चीजों को भी घर में रखें जो गर्म हो।
4. लीकेज को भी सुधारें: अगर आपके बाथरूम में कहीं पर लीकेज है तो ठंड से पहले इसे भी सुधार लें। अगर घर में पानी लीक करेगा तो इससे घर में ठंड का स्तर बढ़ जाएगा। इसलिए ठंड के समय घर को गर्म रखने के लिए ऐसे लीकेज से जहां तक मुमकिन हो सके बचें।
5. जरूरत हो तो इंसुलेशन का इस्तेमाल करें: अगर ठंड बहुत ज्यदा हो तो खिड़की और दरवाजे पर इंसुलेशन जरूर करें। इससे घर की गर्मी घर में ही रहेगी। जहां तक हो सके ईको फ्रेंडली इंसुलेशन का ही प्रयोग करें। साथ ही आप इसका इस्तेमाल पाईप पर भी करें और उसे जमने से बचाएं। इसके लिए आप दिन में कम से कम एक बार पाईप में गर्म पानी को सर्कुलेट कर सकते हैं।
ये कुछ टिप्स है जिससे आप ठंड के समय घर को गर्म रख सकते हैं। इसके अलावा आप बहुत सारे मसनद और गर्म चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप अपने सी इलेक्ट्रोनिक चीजों की जांच कर लें और छत को भी साफ करें।
अगर आप घर को पहले से ही तैयार करेंगे तो ठंड आपके लिए मुसिबत नहीं बनेगी। ठंड के मौसम में आर्म चेयर पर आग के सामने बैठना और कंबल में दुबक कर कॉफी पीने का आनंद ही कुछ और होता है। अगर आप बीमार हुए बिना यह आनंद लेना चाहते हैं तो घर को तैयार करें।



Click it and Unblock the Notifications
