Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कपड़े से कैसे हटाएं मेंहदी का दाग
क्या होता है जब घर पर किसी ने मेंहदी लगा रखी हो और वह मेंहदी गलती से आपकी कीमती ड्रेस पर लग जाती हो तो? यह गलती कभी जानबूझ कर नहीं होती। लेकिन मेंहदी पूरे कपड़े को एक बार में ही बरबाद कर देती है क्योंकि वह अपना दाग छोड़ जाती है। मेंहदगी का दाग बहुत कठोर होता है और जल्दी से छूटना नहीं।
लेकिन मेंहदी को साफ करने के लिये आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। यहां पर कुछ घरेलू तरीके दिये जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कपड़ों से मेंहदी के दाग को आराम से छुटा सकती हैं। आइये जानते हैं-

कपड़े से कैसे हटाएं मेंहदी का दाग
विधि 1: जैसे ही कपड़े पर मेंहदी की बूंद गिरे, आपको उसे तुरंत ही किसी गीले कपड़े से पोंछ लेना चाहिये। दाग को बिल्कुल भ घिसना नहीं चाहिये नहीं तो वह अन्य भाग में भी फैल जाएगा।
विधि 2: मेंहदी को छुड़ाने में दूध काम आ सकता है। मेंहदी लगे कपड़े को दूध में भगोएं और फिर उसमें से निकाल कर उस पर साबुन का घोल डाल कर स्क्रब करें। अगर दाग जिद्दी है तो यही विधि दुबारा से करें।
विधि 3: हाइड्रोजन पैराऑक्साइड को मेंहदी के दाग पर लगाएं। आपको इसे लगाते वक्त थोड़ा सतर्क रहना चाहिये क्योंकि इससे कपड़ा भी ब्लीच हो सकता है।
विधि 4: सिरके से कपड़े पर लगा हर प्रकार का दाग साफ हो जाता है। कपड़े पर से मेंहदी का दाग छुड़ाने के लिये कपड़े पर सिरका लगाएं और उसे गोलाई में रगड़े।



Click it and Unblock the Notifications
