Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ऐसे करें अपने कांटैक्ट लेंस की सफाई
कांटैक्ट लेंस के इस्तेमाल में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है और इसे हमेशा साफ रखना पड़ता है। अगर आप इसमें जरा भी लापरवाही करते हैं, तो इससे आपके आंख को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आप कांटैक्ट लेंस गलत तरह से लगाएंगे तो इससे आंसू भी निकल सकते हैं। साथ ही अगर कांटैक्ट लैंस गंदा हो या बैक्टिरीआ से बचाने के लिए उसे अच्छे से साफ न किया गया हो तो आंखों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ कई मामलों में रोशनी भी जा सकती है। यह बेहद जरूरी है कि डॉक्टर द्वारा दिए गए सलाह के अनुसार आप नियमित रूप से कांटैक्ट लेंस की सफाई करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि आप पानी से कांटैक्ट लेंस की सफाई बिल्कुल न करें। पानी में रहने वाले जीवाणु आंख में कई तरह के इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं।
बाजार में विभिन्न ब्रांड के कांटैक्ट लेंस के साथ-साथ इसकी सफाई के लिए भी कई तरह के साल्यूशन मिलते हैं। हर साल्यूशन के इस्तेमाल का तरीका अलग-अलग होता है और अच्छे परिणाम के लिए सही तरीका मालूम होना जरूरी होता है। उत्पाद के साथ दिए गए निर्देश पर आमतौर पर ये जानकारियां होती है कि लेंस को साफ करने के लिए कितनी देर तक रगड़ना है, कितनी देर तक लेंस को भिंगाना है और कितनी देर तक लेंस को सुखाना है। लेंस को कभी भी थूक से साफ नहीं करना चाहिए। थूक में पाए जाने वाले जीवाणु आंख में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं। कांटैक्ट लेंस में हमेशा नमी रहनी चाहिए। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप लेंस को किसी ऐसे लिक्विड से साफ न करें, जिससे यह जल्दी सूख जाए।

अपने कांटैक्स लेंस की सफाई के लिए नीचे दिए स्टेप्स को अपनाएं।
1. हाथ धोएं
कांटैक्ट लेंस साफ करने का यह सबसे महत्वपूर्ण स्टेप्स है। बेहतर होगा कि आप अपने हाथ को एंटी-बैक्टिरीअल साबुन या क्लंजर से साफ करें। अगर हाथ धोने का विकल्प न हो तो आप हेंड सेनिटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जाहिर सी बात है कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके हाथ में मौजूद बैक्टिरीआ आंख में प्रवेश कर जाएगा।
2. क्वालिटी साल्यूशन
कांटैक्ट लेंस को साफ करने के लिए हमेशा क्वालिटी साल्यूशन का ही चयन करें। पैसों के कारण गुणवत्ता से कभी समझौता न करें। यह सुनिश्चित कर लें कि आपने जो साल्यूशन खरीदा है, वह या तो डॉक्टर या फिर लेंस बनाने वाली कंपनी द्वारा अनुसंशित हो। हर कांटैक्ट लेंस के लिए हर शल्यूसन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
3. लेंस की सफाई
आंख से लेंस निकाल लें और अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए साल्यूशन के जरिए इसे साफ करें। लेंस की सफाई करने से आंख से पैदा हुए अवशेष, लेंस पर जमा होने वाले कॉस्मेटिक और दूसरे तरह के कचरे हट जाते है। लेंस में गंदगी जमा होने पर इसे पहनने में काफी दुश्वारी होती है। बेहतर होगा कि लेंस को साफ करने के लिए उसे अपनी हथेली पर रगड़े और उसमें साल्यूशन की कुछ बूंद डालें।
4. भिंगाने का समय
अलग-अलग कांटैक्ट लेंस को गीला करने का तरीका अलग-अलग होता है। अपने सप्लायर से यह जानें कि लेंस को कितने समय के लिए भिंगाना चाहिए। लेंस को साफ लेंस केस या लेंस होल्डर में रखकर उसे फ्रेश साल्यूशन से भर दें। इस बात का ध्यान रखें कि आप लेंस को कभी भी पानी या थूक से न भिंगाएं।
5. होल्डर केस को साफ करना
इस बात का ध्यान रखें कि लेंस को भिंगाने के क्रम में आपने अपने हाथ से किसी दूसरी चीज को न छुआ हो। अगर ऐसा हो जाए तो लेंस को वापस आंख में डालने से पूर्व पहले स्टेप का अनुसरण करें। लेंस लगाने के बाद लेंस होल्डर को ताजा साल्यूशन से अच्छे से धो लें और उसे हवा में पूरी तरह से सूख जाने दें। कभी इसे पहले वाले साल्यूशन में सूखने न दें और न ही इसे पानी से धोएं।
इन स्टेप्स को अपनाते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
क. लेंस पर साल्यूशन अच्छे से लगाएं और लगाने के लिए हाथ को एक सीध में आगे-पीछे करें।
ख. अपने नाखुन को छोटा और साफ रखें।
ग. अपने स्टोरिंग साल्यूशन को रोज बदलें।
घ. जब तक कि आपको डॉक्टर या सप्लायर सलाह न दे, साल्यूशन का ब्रांड नहीं बदलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
