Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
शीशे को चमकाए ये चीजे़...
घर में अगर शीशे लगे हों तो घर का कमरा बड़ा दिखाई देता है। लेकिन शीशा चाहे कमरे में लगा हो या फिर बाथरूम में अगर वह साफ नहीं है और उसमें पर गंदगी जमी हुई है तो ऐसा लगता है मानो आंखों में ही कोई खराबी आ गई है। गंदे शीशे में देखने से लगता है कि चेहरा गंदा सा है पर इसके लिये अपनी खूबसूरती को दोष न दें और अपने शीशे को चमकाएं। शीशे को साफ करने के लिये कई तरीके हैं।
कई महिलाएं शीशे को गीले कपड़े से साफ करती हैं जिससे उस पर और भी दाग दिखाई देने लगता है। शीशे को साफ करने के लिये न्यूजपेपर का प्रयोग करें। आइये और जानते हैं कि गंदे शीशे को किस तरह से साफ किया जा सकता है।
1. मुलायम कपड़ा- रोजाना शीशे को साफ करने के लिये कॉटन के कपड़े का एक टुकड़ा रखें। इससे आराम से शीशे के ऊपर जमी गंदगी को झाड़ कर साफ किया जा सकता है। शीशे को साफ करने के लिये हमेशा साफ कपड़ा प्रयोग करें।
2. अखबार- शीशे पर चमकदार रौशनी पाने के लिये उस पर पानी से स्प्रे करें और उसे साफ न्यूजपेपर से पोछें। आप अखबार को कई परत में मोड़ कर प्रयोग कर सकती हैं, जिससे इसको पकड़ने में आसानी हो। शीशे को साफ करने के बाद उस पर तुरंत अपनी उंगलियां न चलाएं नहीं तो उस पर दाग पड़ जाएगा।
3. सफेद सिरका- सफेद सिरके को हमेशा पानी के साथ मिला कर प्रयोग किया जाता है। आप भी सफाई के लिये इसे किसी स्प्रे बॉटल में डाल कर प्रयोग कर सकती हैं।
4. नींबू रस- गंदे शीशे को साफ करने के लिये नींबू से अच्छी चीज और कोई नहीं हो सकती। नींबू के रस को पानी में निचोड़ कर स्प्रे बॉटल में डाल कर प्रयोग करें। इससे सारे जिद्दी दाग साफ हो सकते हैं और खुशबू भी आती है।
5. अलकोहल या बोरक्स- गंदे और दाग जमे हुए शीशे पर आप बोरक्स या शराब की कुछ बूदों को पानी में मिला कर शीशे पर रगड़ सकती हैं। आप चाहे तो बोरक्स को वाइट वेनिगर के साथ मिला कर भी प्रयोग कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications

