Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुराने क्रिसमस ट्री को कैसे करें साफ
क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस वृक्ष का विशेष महत्व है। सदाबहार क्रिसमस वृक्ष डगलस, बालसम या फर का पौधा होता है जिस पर क्रिसमस के दिन बहुत सजावट की जाती है। अनुमानतः इस प्रथा की शुरुआत प्राचीन काल में मिस्रवासियों, चीनियों या हिबू्र लोगों ने की थी। पर आज कल तो शहरो में क्रिसमस ट्री बाजारों से ही खरीद लिया जाता है।
काम काजी लोगों को क्रिसमस पर एक दिन की छुट्टी मिलती है इसलिये वे नकली क्रिसमस ट्री या फिर आर्टिफीशियल क्रिसमस ट्री खरीद कर उसे ही सजा कर सेलिब्रेट करते हैं। पर अगर आपके घर पर पहले से ही पुराना क्रिसमस ट्री रखा है तो उसे फेंकने के बजाए दुबारा साफ कर के इस्तामल कर लीजिये। हम आपको बताएंगे कि इसे कैसे साफ करना होता है।

पुराने क्रिसमस ट्री को कैसे करें साफ
1. रूई की बॉल्स को साबुन के घोल में डुबो लें और फिर उससे क्रिसमस ट्री को साफ करें। इसके बाद साफ कपडे़ से पोंछना ना भूलें।
2. अगर आपका क्रिसमस ट्री बहुत विशाल है तो उसे वैक्यूम क्लीनर से ही साफ करें। सफाई के दौरान ध्यान दें कि उसमें से बहुत तेज हवा ना आ रही हो नहीं तो क्रिसमस ट्री के पुर्जे हिल सकते हैं। पेड़ के ऊपर से हवा नीचे की ओर फेंके जिससे मिट्टी नीचे की ओर आ गिरे।
3. साबुन का घोल बाल्टी में घोलें, फिर उसमें कॉटन का कपड़ा डुबाएं और निचोडे़। इस कपडे़ से क्रिसमस ट्री की पत्तियों और तने को साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
