Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मिट्टी से बनीं मूर्तियों की ऐसे करें सफाई
भारतीयों के लिए मिट्टी से बनीं मूर्तियां नई चीज नहीं है। हर साल गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा के अवसर पर मिट्टी से बनीं मूर्तियों की भारी बिक्री देखने को मिलती है। त्योहार आने के कुछ दिन पहले से ही देवी-देवताओं की मूर्ति बनाने का काम शुरू हो जाता है। वास्तव में यह भारत के कई कारीगरों की आजीविका का जरिया भी है। इन मूर्तियों को नदी में विसर्जित करके त्योहार का समापन किया जाता है। त्योहार में तो लोग इन मूर्तियों को खरीदते ही हैं, साथ ही कई लोग अपने घर के पूजा के कमरे के लिए भी मिट्टी से बनीं मूर्तियों को खरीदते हैं।
अगर आप अपने पूजा के कमरे के लिए मिट्टी की मूर्ति लेने का मन बना रहे हैं, या फिर आप अपने लिविंग रूप को इससे सजाना चाहते है, तो आपको इनकी साफ-सफाई और रखरखाव के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ये बेहद आम बात है कि इन मूर्तियों पर धूल जमा हो जाए। आइए हम आपको मिट्टी की मूर्ति की साफ-सफाई के कुछ तरीकों के बारे में बताते हैं।

- अगर आप यह सोच रहें है कि मार्बल और कांसे की मूर्ति की तरह ही आप मिट्टी की मूर्ति को भी साफ कर लेंगे तो आप गलत हैं। मिट्टी की मूर्ति को कभी भी साबुन या डिटर्जेट से साफ नहीं करना चाहिए। हो सकता है साबुन या डिटर्जेट मिट्टी की मूर्ति के छिद्रों में जमा हो जाए। इसलिए इससे बचना चाहिए।
- मिट्टी की मूर्ति को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका एक कड़े ब्रश और गर्म पानी का इस्तेमाल है। ब्रश के सहारे आप मूर्ति के हर हिस्से को साफ करें। हालांकि इस दौरान आप हाथ हल्के से ही चलाएं। इससे मूर्ति पर जमी धूल साफ हो जाएगी।
- अगर मूर्ति पर कोई दाग-धब्बा पड़ गया है, तो इसके लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी की मूर्ति को साफ करने का यह भी एक प्रचलित तरीका है।
- अगर मूर्ति पर फफूंद बैठ जाए तो इसके लिए आप बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और पानी मिलकर इसे साफ कर सकते हैं। बाद में आप सूरज की रोशन में इसे सूखने के लिए कुछ देर छोड़ दें। मिट्टी की मूर्ति को इस तरह से भी साफ करना काफी प्रभावी माना जाता है।
- मिट्टी की मूर्ति को आप ब्लीच के जरिए भी साफ कर सकते हैं। ब्लीच और पानी को 1:10 के अनुपात में मिला कर आप मूर्ति पर लगे दाग-धब्बों को छुड़ा सकते हैं।
- अगर मूर्ति पर सॉल्ट जमा हो गया है, तो आप इसपर सिरके और एल्कोहल का छिड़काव कर सकते हैं। मिट्टी की मूर्ति को साफ करने का यह भी एक तरीका है। बाद में मूर्ति को सूरज की रोशनी में जरूर सुखाएं।
- गर्मी के जरिए भी आप मूर्ति की सफाई कर सकते हैं। मिट्टी से बनी मूर्तियों की साफ-सफाई का यह भी एक बेहतरीन तरीका है।
- मूर्तियां जब सूखी हों तो आप ब्रश से इसकी सफाई कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इन्हें माइक्रोवेव ओवन में भी डाल सकते हैं। मिट्टी की मूर्ति को साफ करने का यह भी एक तरीका है।
- सफाई का आप जो भी तरीका अपनाएं, पर इसके बाद यह सुनिश्चित जरूर कर लें कि मूर्ति पूरी तरह से सूख जाए। अगर आप आग के जरिए इसकी सफाई कर रहे हैं, तो फिर इसे ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय दें। अगर आप इसे बहुत गर्म रहने की स्थिति में ही निकाल लेंगे तो इसमें दरार पड़ सकती है।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि मूर्तियां सही जगह पर और सही तापमान पर रखी गई हैं। इसे ऐसी जगहों पर रखें जहां धूल आसानी से जमा न होने पाए। मूर्ति की सफाई के दौरान विशेष ख्याल रखें। हल्के-फुल्के धूल की सफाई के लिए आप मुलायम कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
