Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
कैसे करें खिड़कियों की ग्रिल साफ?
साफ सुथरा घर आपको एक नई उर्जा देता है। यह बहुत जरुरी है कि आप अपने घर के हर कोने कोने पर साफ सफाई का पूरा ध्यान दें। खिड़कियां और उसकी ग्रिल बहुत जल्दी जल्दी गंदी हो जाती हैं क्योंकि आज कल इतना प्रदूषण है कि इन्हें साफ रखना बहुत मुश्किल है। पर अगर ग्रिल गंदी है तो आपकी खिड़कियां भी देखने मे गंदी लगेगीं।
पर अगर घर की खूबसूरती बनानी है तो घर की खिड़कियों को भी साफ रखना बहुत जरुरी है। हांलाकि खिड़कियों की सफाई तो आसान है मगर उसकी ग्रिल को साफ करना थोड़ा जटिल कार्य है। आइये जानते हैं इसे कैसे साफ कर सकते हैं।

कैसे करें खिड़कियों की ग्रिल साफ
1. ब्रश से झाड़े- ग्रिल को धोने से पहले उसकी गंदगी को किसी कोमल और छोटे ब्रश से साफ कर लेना चाहिये।
2. पोछे- ग्रिल से गंदगी साफ करने के बाद खिड़कियों को किसी सूती गीले मोजे या कपड़े के सहायता से पोछना चाहिये। पानी में सर्फ मिला लें और उससे ग्रिल्ल का साफ करें।
3. पानी और सिरका- अगर आपकी ग्रिल ज्यादा गंदी नहीं हुई हैं तो आप पानी और सिरका मिला कर उसे साफ कर सकते हैं। इससे उन पर कोई दाग धब्बे भी नहीं पडे़गे।
4. ग्रिल की घिसाई न करें- ग्रिल पर कडे़ दाग को साफ करने के लिये उसे किसी कठोर चीज से न घिसे। इससे खिड़कियों का सारा लुक खराब हो सकता है।
5. गरम पानी- गरम पानी से आप तेल या चिपचिपे पदार्थों को साफ कर सकती हैं। कॉटन का कपड़ा गरम पानी में भिगोएं और उससे खिड़कियों की ग्रिल को साफ करें।
6. न करें रसायन का प्रयोग- धूल मिट्टी को साफ करने के लिये आपको किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग करने की जरुरत नहीं है। अगर ग्रिल लोहे की हैं तो बिल्कुल भी रसायन का प्रयोग न करें, वरना उसमें जंग लग जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
