Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दीवाली पर घर को सुधारने के सुझाव
ऐसा माना जाता है कि दीपावली की रात, धन की देवी लक्ष्मी सभी साफ सुथरे घरों में धन समृद्धि बरसाने आती हैं। अब उन्हें कौन न कह सकता है। लेकिन जैसा कि मैने पहले कहा कि इसके लिये शर्त यह है कि आपका घर साफ सुथरा होना चाहिये। इसलिये झाडू उठायें और देवी के लिये रास्ता साफ करें।
दीवाली में लोग ना घर की सफाई करने पर ध्यान देते हैं बल्कि वे अपने ऑफिस को भी साफ रखना पसंद करते हैं। पर चलिये हम जानते हैं कुछ ऐसे उपाय जिससे आपका घर बिल्कुल नया सा लगने लगेगा।

दीवाली पर घर को सुधारने के सुझाव
पुराने सामान को हटायें- अब समय आ गया है कि आप उन कपड़ों और बर्तनों, पुराने अखबारों, पुराने पर्दों और अन्य वस्तुओं जिनकी आपको आवश्यकता नहीं है, उनसे मुक्ति पा लें। अगर आपके घर में कोई खुफिया कबाड़ इक्ट्ठा करने की जह है तो उसे भी साफ करें। वहाँ पर एकत्रित सभी सामान को दान कर दें और जगह को साफ करें। उस स्थान को किसी फर्नीचर या बड़े गुलदस्ते से सजायें।
फर्निशिंग के नये सामान लायें- पर्दों को सतर्कता से चुनें। हल्के और गाढ़े रंग के नियम का पालन करें। अगर आपकी दीवारों पर बैंगनी, किरमिची या हरा रंग हो तो हल्के रंग के पर्दे चुनें और यदि हल्के रंग की दीवारें हो तो गहरे रंग के पर्दे चुनें। फीतेनुमा सफेद से हटकर या फिर साटन का डिजाइनदार लें। अच्छी तरह से टँगने पर दोनों अच्छे लगते हैं। जिन लोगों को पास सोफा हों वे खोलों के रंगो को भी बदल सकते हैं। जिन के फर्नीचर स्थिर प्रकार के हों वे नये कुशन लाकर बदलाव कर सकते हैं। ज्यादातर अच्छी फर्नीशिंग की दुकानों में इस प्रकार के मौसमी वस्तुयें उपलब्ध होती हैं। ध्यान रहे कि आपका घर गर्मजोशी भरा और आरामदायक लगना चाहिये। सामान्य शिमर (चमकने वाली) वाली वस्तुओं से परहेज करें।
सोने के कमरे को सुधारें- अपने सोने के कमरे को चद्दरें बदल कर नया करें। अगर आप उनमें से हैं जिन्हें सफेद चद्दरें पसन्द हैं तो एक बार रंगीन आजमाकर देखें। अगर आपको सोने के कमरे में छोटे सोफा हों तो उनके लिये भी कुशन खरीदें। ध्यान रहे कि कुशन का रंग आपकी चद्दर से मिलता जुलता हो।
पुराने गलीचे को बदलें- अगर जवाब ना है तो समय आ गया है कि आप बाजार जायें और अपने लिये नये कालीन लायें। किरमिची, गाढ़े नीले, पीले, नारंगी और चमकीले जैसे आकर्षक रंगो का चुनाव करें। आप उसे अपने लिविंग रूप में सेन्टर टेबल के नीचे बिछा सकते हैं। चटकीले रंग वाली कालीने आपके लिविंग रूम में जान डाल देती हैं।
कलात्मक बनें- कला प्रेमी अक्सर कई कलात्मक वस्तुयें एकत्रित करते हैं जिन्हें हमेशा प्रदर्शित नहीं किया जा सकता। यदि आपके पास इस प्रकार की कोई पारम्परिक सजावटी सामान हो तो दीपावली में उसे कमरे में सजायें। अपने सजावटी समानों का स्थान बदलते रहना अच्छा होता है। इनमें से कई ध्यान को आकर्षित करते हैं और जब आप उनका स्थान बदलेंगे तो आकर्षण का केन्द्र भी बदल जायेगा, इसलिये सावधानीपूर्वक स्थान बदलें जिससे कि बदलाव आप की संवेदनशीलता के अनुरूप हो।
पारम्परिक आजमायें- पुरानी लकड़ी की तिजोरी, जरी वाले रेशमी वस्त्र, दीवार या लैम्प पर खास रंग को चुन सकते हैं। यह अपने मूल को याद करने का अवसर होता है। पारम्परिक वस्तुओं से अक्सर समारोह का अहसास होता है जोकि त्यौहारों के लिये एकदम उपयुक्त होता है। बेहतर सलाह के लिये पेशोवरों से भी सम्पर्क कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
