Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नमक के अनोखे प्रयोग
घर घर में प्रयोग किये जाने वाले नमक के बहुत सारे प्रयोग हैं। यह न केवल खाने का स्वाद बढाता है बल्कि अनेक प्रयोगों में काम भी आता है। यह एक प्राकृतिक क्लीजिंग एजेंट भी है जिसके प्रयोग से आप दाग-धब्बे मिटा सकते हैं। नमक के पानी को आप अपने मुर्झाये फूलों पर छिड़क सकते हैं, इससे उनमें नई जान आ जाएगी। यही नहीं अगर बाथरूम का बाथटब या टॉयलेट सीट पर पीले दाग दिख रहे हों, तो भी आप नमक और तारपीन का प्रयोग कर के उसे छुड़ा सकते हैं।
नमक के अनेको प्रयोग जानने के लिये पढिये हमारा यह लेख।

नमक के अनोखे प्रयोग
1. गंदी रूमाल को नमक वाले पानी में भिगो दीजिये और फिर धोइये।
2. चीटियों से छुटकारा पाने के लिये अपनी अलमारी पर नमक छिड़क दीजिये।
3. मछली पकाने से पहले उसे नमक वाले पानी में डुबोइये इससे उसके ऊपर की खराब परत अपने आप ही निकल आएगी।
4. अगर अंडे की ताजगी जाननी हो तो अंडे को नमक वाले पानी में डालिये। अगर अंडा नीचे चला जाता है तो वह फ्रेश है और अगर वह ऊपर ही तैरता रहे तो समझिये कि वह खराब है।
5. अंडा उबालते वक्त उसमें हल्का सा नमक डाल दीजिये, इससे टूटा हुआ अंडा अपनी शेल से बाहर नहीं आएगा और वह वहीं का वहीं दबा रहेगा।
6. अपने नए टूथब्रश को पहली बार प्रयोग करने से पहले उसे नमक वाले पानी में डाल कर रखें, इससे वह कई सालों तक चलेगा।
7. कम में चाय के दाग को छुड़ाने के लिये नमक से सफाई करें।
8. बाथटब और टॉयलेट पॉट को साफ करने के लिये नमक को तारपीन के तेल के साथ प्रयोग करें।
9. यदि आप पौधो पर नमक वाले पानी से छिड़काव करेगें तो उनका जीवन बढेगा।
10. सूखे नमक को आप अपनी गीली त्वचा पर स्क्रब के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इससे त्वचा से ब्लैकहेड हटता है और त्वचा चमकदार बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
