Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गंदी तौलिया करें ऐसे साफ कि हो जाए पहले जैसी
जब भी आप किचन के लिये या फिर खुद के यूज़ के लिये तौलिया खरीदती हैं तो उसे पहले पहले इस्तमाल करना थोड़ा मुश्किल होता है। वह पूरी तरह से पानी को नहीं सोख पाती। तो ऐसे में आप उसे गरम पानी में धो कर इस्तमाल कर सकती हैं। इसके कुछ दिनों के बाद जब तौलिया पुरानी हो कर गंदी हो जाती है , तो उसमें से दाग-धब्बे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। किचन की तोलिया साफ करना तो कई लोगों के लिये बड़ी ही परेशानी भरा काम होता है। ऐसे में अगर कुछ आसान से सुझावों का प्रयोग किया जाए तो आपकी आधी से ज्यादा परेशानियां हल हो जाएंगी। आइये जानते हैं क्या हैं वे सुझाव-

गंदी तौलिया करें ऐसे साफ कि हो जाए पहले जैसी
1. गरम पानी का प्रयोग- तौलिया चाहे जितनी साफ हो, उसे हमेशा गरम पानी में ही साफ करें। तौलिये को साफ करने से पहले 25 मिनट पानी में भिगो कर रखें।
2. बेकिंग सोडा- आप तौलिये को डिटर्जेंट या फिर बेकिंग सोडा मिला कर साफ कर सकती हैं। इससे उसकी चमक फिर से दुबारा वापस आ जाएगी।
3. सिरका- तौलिये को सिरके से भी साफ किया जा सकता है। बस पानी में कुछ बूंद सिरके की मिलाएं और साफ कर लें।
4. नींबू- नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है और इसे साबुन के घोल में मिलाने से तौलिये की गंदगी तो साफ होती ही है और साथ में उसमें से अच्छी खुशबू भी आती है।
5. नमक- अगर तौलिये में दाग-धब्बे लगे हैं तो उसे नमक के प्रयोग से साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
