Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किचन के सामान से साफ करें जले हुए बरतन
अगर आप खाना बनाते वक्त गैस के पास से ज़रा सा भी हिलती हैं, तो बरतनों का जलना आम बात हो जाती है। इसके अलावा अगर आपको ठीक तरह से खाना बनाना नहीं आता है तो भी हमारे चमकते हुए बर्तन जल जाते हैं। जब बरतन जलते हैं, तो उसके तल पर जला हुआ खाना चिपक जाता है जो कि जल्दी नहीं साफ होता।
कई लोग तो इसलिये खाना नहीं बनाते क्योंकि उन्हें बर्तन साफ करने का मन नहीं करता। मगर दोस्तों घबराने की जरुरत नहीं है। जले हुए बरतनों से दुश्मनी ठीक नहीं है। हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आप अपने जले हुए बरतन को आसानी से साफ कर सकेगीं। ऐसे दूर करें बर्तन से अंडे की बदबू
आपके घर के किचन में तमाम ऐसी चीज़े हैं, जिनका प्रयोग कर के आप अपने जले हुए बरतन से जिद्दी दाग को आराम से साफ कर सकती हैं। तो अगर अलगी बार बरतन जल जाएं तो इन उपयों का प्रयोग जरुर करें।

बेकिंग सोडा
बरतन में 15 मिनट के लिये बेकिंग सोडा भिगो कर रख दें। फिर सोडे को गोलाई में रगडे़। इससे आपका बरतन साफ हो जाएगा।

साफ्ट ड्रिंक
एल्यूमीनियम जैसे बरतन को साफ करने के लिये आपको साफ्ट ड्रिंक का सहारा लेना पडे़गा। थोड़ा सा कोला अपने जले हुए बरतन पर डालिये और हल्की आंच पर इसे गरम कीजिये। इसके बाद एक स्क्रबर से जले के निशान को साफ कर लीजिये।

नींबू का रस
नींबू को जले हुए बरतन में निचोड़ लीजिये। फिर कुछ देर के बाद उसे रगड़ कर साफ कीजिये। इससे निशान जल्दी साफ हो जाएगा।

नमक
नमक को बरतन पर डाल कर उसे स्क्रब से रगड़ कर साफ करें।

टमैटो सॉस
टमाटर में काफी हाई लेवल का एसिड होता है, जो कि जले के निशान को मुलायम बना कर उसे साफ कर देता है। रातभर टमैटो सास को बरतन पर डाल कर रखिये और सुबह बर्तन को रगड़ कर साफ कर लीजिये।

सिरका
सिरके में एसिटिक एसिड होता है जो कि खाने को कमजोर बना देता है और बरतन से साफ कर देता है।

दही
दही से दाग काफी समय बाद छूटता है। बर्तन से गंदे और कडे़ दाग को साफ करने के लिये दही का इस्तमाल अच्छा होता है।

गरम पानी
जब बर्तन में खाना जल जाए, तो उसके अंदर तुरंत ही खौलता हुआ पानी डाल दें। फिर आधे घंटे के बाद आप पाएंगे कि जितना भी खाना निचले परत पर लगा हुआ था वह सब ऊपर तैरने लगेगा।

वेजिटेबल ऑइल
तेल से कड़ी और जमी हुई चीजे़ आसानी से मुलायम हो जाती है। इसलिये बर्तन पर तेल डालें और कुछ घंटे के बाद स्क्रबर से रगड़ें।

वाइन
अगर आपके पास पुरानी वाइन है, तो उसे बर्तन पर डालें और देखें कि कैसे कड़ा और जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
