Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
आपके घर की रसोई के लिए 10 ज़रूरी चीज़ें
अगर आपके पास खर्च करने के लिए पैसा है और आप रसोई में निवेश करना चाहती हैं, तो अपने रसोईघर को बेहतर बनाने के अनेक तरीके हैं।
आज कल लोग बड़े बड़े शौक पालते हैं और जिनमें से बहुत बड़ा शौक है किचन की साज सज्जा। आज हम आपको कुछ ऐसी वस्तुएं बताएंगे जिनका आपकी रसोई में होना जरुरी है। आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में। घर में रखे नमक से कीजिये घर की सफाई

1. एक मॉड्यूलर किचन कैबिनेट
एक मॉड्यूल किचन कैबिनेट के होने पर आपका रसोईघर अधिक साफ और अच्छा लगता है। यह रसोईघर को न केवल अव्यवस्थिा से मुक्त बनाता है बल्कि कई कंर्पाटमेंट और अलमारियों की सहायता से चीज़ों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद करता है।

2. कन्वेक्शन माइक्रोवेव
इससे बहुत अधिक समय की बचत होती है और खाने को गर्म करने की परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही माइक्रोवेव में पकाने के लिए भी अनेक व्यंजन हैं। आप कम से कम तेल के साथ भी खाना तैयार कर सकते हैं।

3. डबल डोर रेफ्रिजरेटर
यह हर घर में ज़रूर होना चाहिए। एक रेफ्रिजरेटर में जितना अधिक भंडारण स्थान होता है, उतना अधिक सामान उसमें रखा जा सकता है जिससे आपको आवश्यक और जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की खरीददारी के लिए जल्दी से बाज़ार नहीं जाना पड़ता।

4. रसोई कड़ाही
यह एक अद्भुत बर्तन है। एक कड़ाही में खाना पकाने का अलग ही मज़ा है और साथ ही मेहमानों के आने पर आप इसे शान से दिखा सकती है। खाना पकाने वाले के लिए और खाने के शौकीनों के लिए निश्चित रूप से यह एक गर्व की वस्तु है।

5. एक सेट चाकू
जितना बेहतर चाकू का सेट होता है उतना ही अद्भुत कटिंग का अनुभव होता है। छीलने वाले चाकू से लेकर बोनिंग चाकू तक, हर प्रकार की कटिंग के लिए उचित चाकू उपलब्ध होते हैं। अच्छी कवालिटी का शेफ चाकू खरीदने के लिए अधिक खर्च करना एक अच्छा आइडिया है क्योंकि यह अधिक दिन तक चलता है।

6. कटिंग बोर्ड
अगर आप कुकिंग प्रक्रिया का मज़ा लेना चाहते हैं तो प्लास्टिक के कटिंग बोर्ड लेने से बचें। लकड़ी के कटिंग/चोपिंग बोर्ड पर सब्जी काटने से हमेशा ही खुशी मिलती है।

7. वाइन गिलास सेट
आपके कैंडललाइट डिनर के साथ वाइन भी बेहतर तरीके के साथ परोसी जानी चाहिए। इसलिए, अपनी पसंद के वाइन गिलास चुनें और उन्हें एक खास जगह पर रखें। बेशक आपके घर में छोटा सा बार नहीं है, लेकिन फिर भी वाइन गिलास रखें। ये आपके रसोईघर को ग्लैमर प्रदान करते हैं।

8. अच्छी क्राकरी (बोन चाइना)
आपने सभी चीज़ें उचित जगह पर रख दी। अब, अपने घर पर डाइनिंग का मूड बनाने के लिए उपयुक्त क्राकरी का चुनाव करने की ज़रूरत है।

9. फूड प्रोसेसर
एक फूड प्रोसेसर कुकिंग प्रक्रिया को वाकई बेहतर बनाता है। एकबार इसे घर ले आइए, आप अपने अंदर के मास्टर शेफ को बाहर लाने के लिए बाध्य हो जाएंगे। यह चोपिंग और काटने की परेशानी को भी दूर करता है जब वास्तव में आपके पास एनर्जी और अधिक समय नहीं होता है।

10. आकर्षक कटलरी
यह एक ऐसी एसेसरी है जिसका गलत चुनाव आप बिल्कुल भी नहीं करना चाहेंगे। बाज़ार में बहुत सारी उच्च क्वालिटी की कटलरी उपलब्ध है जिसमें से आप आपनी पसंद की आकृति और आकार की कटलरी ले सकते हैं। अंत में, यह बहुत अधिक मायने रखता है कि आप कितने प्यार से अपना भोजन लेना करना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
