Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मक्खियों से निजात पाने के घरेलू तरीके

बारिश का मौसम बिल्कुल देहलीज़ पर है, मौसम के बदलने के साथ हमारे आस पास का पर्यावरण भी बदलने लग जाता है। घर में गीलापन और गंदगी, घर तथा आस-पास पानी भरे गड्ढे, खुला पड़ा कूड़ा-करकट और घर के कोनों में जमी बारीक धूल या मिट्टी। इन पर भी एक नजर डालना जरूरी है क्योंकि यही वे स्थान हैं, जहाँ कीड़े पनपने लगते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा परेशान मक्खियाँ करती हैं।
घर में लगाइये मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधे
ये पहले घर के बहार पड़े कचरे पर बैठती हैं, फिर हमारे खाने पीने कि चीज़ों पर। फिर शुरू होती हैं बीमारियाँ जो कभी कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपको मक्खियों को भागने के कुछ कारगर उपाए बतायेंगें जिसे करने से मक्खियाँ आपके घर से दूर रहेंगी।

1. कपूर
यह मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाये और पूरे कमरे में उसे घुमाए इससे उसकी महक से मक्खियाँ भाग जाएँगी।

2. यूवी ट्रैप
अल्ट्रा वायलेट ट्रैप मक्खियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिससे मक्खियाँ उस पर बैठती हैं। और बैठे ही मर जाती हैं। इसलिए यह मक्खियों को भगाने में सबसे अच्छा तरीका है।

3. तुलसी
तुलसी सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं जानी जाती है। बल्कि यह मक्खियों को भी भागने में बहुत कारगर है। तो घर में तुलसी का पौधा लगाये और मक्खियों को भगाएं। इसके अलावा आप टकसाल, लैवेंडर या गेंदे के पौधे भी लगा सकते हैं।

4.फ्लाई स्वात
फ्लाई स्वात सस्ता और आसान तरीका है मक्खियों को भगाने का। फ्लाई स्वात इन दिनों इलेक्ट्रॉनिक मशीन में आरही है जो मक्खियों को उसमें फसा कर मर देती है।

5. आवश्यक तेल
कुछ ऐसे तेल आते हैं जो मक्खियों को भागने में काम आते हैं। ये हैं लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, और लेमन ग्रास यह सिर्फ अपनी खुशबू के ही लिए नहीं बल्कि मक्खियों को भागने में भी इस्तेमाल होते हैं। अपने बेडरूम, और रसोई घर में में इसे छिड़कने ने मक्खियाँ यहाँ नहीं आती हैं।

6. स्क्रीनिंग
स्क्रीनिंग से आप अपने घर में मक्खियों को आने से रोक सकते हैं। स्क्रीनिंग घर को पर्याप्त रोशनी देता है, जिससे घर में मक्खियाँ नहीं आती हैं।

7. ग्रीन एप्पल सोप
अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप मक्खियों को आकर्षित करता है। तो दो चम्मच ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप को एक जार मैं डाले फिर उसके ऊपर कुछ इंच तक पानी भरें। मक्खियाँ ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप की महक से जार में आएँगी और पानी में डूब जाएँगी इस तरह आप मक्खियों को पकड़ सकते हैं।

8. पंखा चलाए
यह सबसे आसान तरीका है मक्खियों को भानने का और आपको कुछ करना भी नहीं पड़ेगा। आपको सिर्फ अपने कमरे का फंखा खोलना है और हवा से साडी मक्खियाँ उड़ जाएँगी।

9. एप्पल और लौंग
एक सेब में कुछ लौंग को दबा दें और ऐसी जगह पर रखे जहा मक्खियाँ हों। आप देखेंगे कि मक्खियाँ भाग रही हैं, मक्खियाँ लौंग की महक बर्दाश नहीं कर पाती हैं।

10. सिरका
सिरका सबसे अछा तरीका है मक्खियों को भागने का, एक कटोरे में थोड़ा सिरका लें फिर उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएँ जिससे मक्खियाँ उसकी तरफ आकर्षित होने लगेंगी। पर बहार नहीं आ पाएंगी और उसी में डूब जायँगी।

11. खीरा
खीरे को आप कचरे के ऊपर रख सकते हैं, इससे मक्खियाँ उसमें अंडे नहीं दे पाएंगी। क्योंकि मक्खियाँ खीरे से दूर भागती हैं।

12. फ्लाई पेपर
आप एक फ्लाई पेपर का भी इस्तेमाल मक्खियों को भागने में कर सकते हैं। चीनी और कॉर्न स्टार्च का घोल बनाये और इसे एक मोटे ब्राउन पेपर पर फैला दें। इसे अपने घर के दरवाज़े पर टांगे, इससे मक्खियाँ घर के अंदर नहीं आएँगी।

13. लाल मिर्च
थोड़ी लाल मिर्च लें उसे स्प्रे बॉटल में भरें और उसमें थोड़ा पानी मिलाएँ इसे अच्छे से हिला कर मिला लें। अब यह घोल घर में छिड़क दें इससे मक्खियाँ मर जाएँगी।

14. व्हाइट वाइन
आप एक डिश बार लें उसमें वाइट वाइन मिलाएँ और इस कटोरे को कमरे में रख दें। मक्खियाँ इसकी तरफ आकर्षित होंगी और मर जाएँगी।

15. दालचीनी
मक्खियों को भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करें वे इसकी महक से नफरत करती हैं और इससे दूर भागती हैं।

16. पानी के प्लास्टिक बैग
घर के एंट्रेंस पर पानी के प्लास्टिक बैग को टांगे इससे मक्खियाँ घर के अंदर नहीं आएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
