Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
बेडरूम को सोने लायक कैसे बनाएं
अगर आप रात को ठीक से नहीं सो पाते हैं तो, दूसरे दिन आप की तबियत बिगड़ सकती है और आपका किसी काम में मन भी नहीं लग सकता। आपका दिमाग ठीक से काम कर सके इसके लिये आपको अपनी रात की नींद 7 घंटे जरुर पूरी करनी चाहिये। कई लोग रात को सोते तो ठीक टाइम से हैं मगर उनकी नींद रात में कई बार खुलती है। आप रात को सही प्रकार से सोएं इसके लिये जरुरी है कि आपका बेडरूम उस लायक हो, जहां पर जाते ही झट से नींद आ जाए। बेडरूम ऐसा होना चाहिये जिसमें सोने जाओ तो झट से नींद आ जाए। आइये जानते हैं कि बेडरूम को किस तरह से सजाएं कि वहां पर अच्छी नींद आए। ऐसे सजाएं अपना बेडरूम

बेडरूम को सोने लायक कैसे बनाएं
1. टीवी को दूर रखें- जिस कमरे में आप अपने पार्टनर के साथ सोते हैं, उसमें टीवी ना रखें नहीं तो आपके करीबी रिश्ते में दरार भी आ सकती है। टीवी नींद को खराब करती है इसलिये इसे किसी दूसरे कमरे में रखें।
2. अंधेरा कमरा- कई लोग गहरी नींद आने के लिये अंधेरे कमरे में सोना पसंद करते हैं। इसलिये अपने कमरे में गहरे रंग के या ज्यादा भारी पर्दे लगाएं, जिससे सूरज की रौशनी या फिर अन्य उजाला कमरे के अंदर ना आ सके। भरपूर भोजन करने से आती है अच्छी नींद
3. नाइट बल्ब- वैसे तो कई लोगों को अंधेरा कमरा ज्यादा पसंद होता है लेकिन वहीं पर कुछ दूसरे लोग भी हैं, जिन्हें हल्की सी डिम लाइट में सोना पसंद होता है। यह डिम लाइट कई रंगों में आती हैं। आप एक डार्क रंग का नाइट बल्ब चूज कर सकते हैं।
4. बेकार की आवाजों से दूर रहें- रात में सोते वक्त ये ध्यान में रखें कि बाथरूम में पानी टपकने की आवाज ना आए। दरवाजों और खिड़कियों को बंद करते वक्त आवाज ना आए। इन दोनों का ख्याल रखें नहीं तो आपको सोते वक्त बेकार की आवाजों का सामना करना पड़ सकता ।
5. जब तेज हवा चले- अगर घर के बाहार आंधी या तेज हवा चल रही हो तो, बाथरूम तथा किचन के दरवाजों को खिड़कियों के पल्ले बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
