Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों के कपड़ों को रखने के 6 सिंपल टिप्स
लेकिन इन्हें किस तहर से अरेंज कर के रखा जाए, इसका ज्ञान केवल कम ही लोगों को होता है। हम में से कई लोग गर्म कपड़ों को ठीक से रखने का जिम्मा खुद नहीं लेते हैं। लेकिन अगर इन कपड़ों को ठीक से रखा जाए तो वह सालों साल चलते हैं। आपको अलग अलग प्रकार के पकड़ों को ठीक से अलमारी में रखना चाहिये और अलमारी को बढियां प्रकार से अरेंज करना चाहिये। आइये जातने हैं सर्दियों में कपड़ों को रखने के सिंपल टिप्स।

गर्मियों के कपड़ों को अंदर रखें
गर्मियों के कपड़ों का अब कोई इस्तमाल नहीं है इसलिये उन्हें सुरक्षित अंदर रख दें। इससे आपके अलमारी में गरम कपड़ों के लिये थोड़ी और जगह बन जाएगी। गर्मियों के कपड़ों को अच्छी प्रकार से धो कर ही अंदर रखना चाहिये।

किस तरह रखें:
अपने गरम कपड़ों को अलग अलग भागों में बांटें जैसे, शॉल, स्वेटर, टॉप्स, कोट, पैंट आदि। अपनी एक्सेसरीज जैसे, मफलर, स्कार्फ, दस्ताने और टोपी को अन्य कपड़ों के साथ ना मिला कर अलग जगह पर रखें।

डेली वियर को कैसे रखें:
अगर आप किसी कपड़े को लगातार पहनते हैं तो उसे सबसे ऊपर रखें और जो चीज कभी कभार पहनने के काम आती है, उसे अच्छी तरह से फोल्ड कर के नीचे रख दें।

हैंगर का प्रयोग:
हैंगर का प्रयोग करने से आपको अलमारी में और जगह मिल सकती है। साथ ही इससे आपकी अलमारी और भी ज्यादा साफ सुथरी दिख सकती है और आपको आसानी से कपड़े भी मिल जाएंगे।

हुक लगाएं और रैक रखें:
सोंचिये कि अगर आपको एक अर्जेंट मीटिंग में जाना हो और आपकी टाई तथा बेल्ट मिसिंग हो, तब आप क्या करेंगे। तो ऐसे में आपको हुक और रैक रखनी चाहिये। इन्हें टाई, बेल्ट, हैट, स्कार्फ और यहां तक कि ज्वैलरी रखने के काम लाया जा सकता है।

जूते:
सर्दियों में अक्सर प्रयोग किये जाने वाले भारी जूतों को रैक पर रखना अच्छा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
