Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
दालचीनी के 8 घरेलू उपयोग
दालचीनी रसोइ घर का एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल माउथ वॉश से लेकर पेस्ट कंट्रोल तक में किया जा सकता है। बेकिंग और कैंडी बनाने का तो यह विशिष्ट मसाला है। पर ऐसा नहीं है कि दालचीनी का इस्तेमाल किसी चीज में मिठास घोलने के लिए ही किया जाता है। इस गुणकारी घटक का इस्तेमाल घर में साफ सफाई से लेकर मच्छर भगाने सहित ढरों चीजों में किया जा सकता है।
सर्दी में बड़ी गुणकारी है दालचीनी
दालचीनी को हम घर में मसाले की तरह प्रयोग करते हैं, अगर आपको जानना है कि इसके और क्या उपयोग हो सकते हैं तो नीचे जरुर पढे़।

टिंचर
एक मुठ्ठी दालचीनी और एक कप वोदका को मिलाकर आप एक मजेदार और शक्तिशाली टिंचर तैयार कर सकते हैं। कोकटेल को थोड़ा और मजेदार बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी टिंचर मिला सकते हैं। साथ ही आप दोपहर बाद की चाय का फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें इस टिंचर के कुछ बूंद मिला सकते हैं। पुरुष इस पेय पदार्थ का एक और तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें थोड़ा वोदका मिलाकर इसे पतला करके सुगंधित आफ्टरशेव तैयार किया जा सकता है।

एयरफ्रेशनर
स्प्रे बोतल में पानी के साथ दालचीनी तेल का कुछ बूंद मिला लें। इससे आपको एक ऐसा एयरफ्रेशनर मिलेगा जो कम खर्चीला होने के साथ-साथ नेचुरल भी होगा।

पतंगे को भगाए
पतंगा भगाने वाले बदबूदार दवाइयों के बजाय आप सुगंधित दालचीनी से बनी चीज का प्रयोग करें। एक मुठ्ठी दालचीनी को लौंग और तेजपत्ता जैसे मसाले के साथ घर को पतंगामुक्त और खूशबूदार भी रख सकते हैं।

पॉटपॉरी
पॉटपॉरी के कटोरे को और ज्यादा सुगंधित बनाने के लिए आप इसमें दालचीनी की लड़ी या पाउडर मिला सकते हैं। अगर आप घर को और ज्यादा सुगंधित करना चाहते हैं तो पॉटपॉरी को धीमी आंच पर रख दें।

खुद से तैयार किया गया वेलेंटाइन डे गिफ्ट
अमेरिकी लाइफस्टाइल और डेकोरेशन मैगजीन में कंट्री लिविंग में दालचीनी की लकड़ी से मोमबत्ती बनाने एक बेहतरीन विधि छपी थी। जार वाले मोमबत्ती में आप दालचीनी की लकड़ी को चिपका कर इसपर नेचुरल रिबन लपेट दें। यह वेलेंटाइन डे के लिए आपका प्यारा सा तोहफा हो सकता है।

माउथवॉश
माउथवॉश उन उत्पादों में से है, जिन्हें हम आसानी से बना सकते हैं। हैरत की बात है कि हम फिर भी इसे खरीदते हैं। दालचीनी के फ्लेवर वाला माउथवॉश बनाने के लिए आप 9 चम्मच दालचीनी को एक कप वोदका में मिला दें। इसे दो हफ्ते तक ऐसे ही रहने दें और फिर कॉफी फिल्टर के जरिए इसे छान लें।

चींटी को रखे दूर
क्या चींटियों ने आपके घर पर धावा बोल दिया है? आप दालचीनी का इस्तेमाल कर चीटियों को दूर रख सकते हैं। इसके पाउडर को आप उन जगहों पर छिड़क दें जहां से चीटियां आपके घर में प्रवेश कर रही हैं। चीटियां आपके घर के तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखेंगी।

मच्छर के लारवा को मारे
2004 में किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई कि दालचीनी में पाए जाने वाले अवयव मच्छर के लारवा को मारने में सक्षम होते हैं। साथ ही पर्यावरण के नजरिए से भी यह काफी अच्छा होता है। हालांकि आज भी लोग इस बात पर पूरी तरह से यकीन नहीं करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
