Latest Updates
-
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल -
National Mango Day 2026: क्यों है आम फलों का राजा? जानें इसके खाने के 6 जबरदस्त फायदे
कैसे चुने दुकान से पका और अच्छा आम
आम का मौसम आ चुका है। अगर आपको आम पसंद हैं, तो आपकी नजर एक अच्छे और पके हुए आम को खरीदने में लगी रहती होगी। कई बार हम बहुत कोशिश करते हैं कि हमें अच्छा आम दुकान से मिल जाए मगर लाख कोशिशों के बावजूद भी हम दुकान से अच्छा आम नहीं खरीद पाते। आप खरीदते वक्त आपको इस बात का ज्ञान होना बहुत जरुरी है कि एक अच्छा और पका हुआ खुशबूदार आम कैसे खरीदा जाता है। एक अच्छे आम की कई खासियत होती है, जिसे हर वक्त आपको दिमाग में रखना चाहिये। आइये जानते हैं कुछ आसान से उपाय , जिसकी सहायता से आप पका हुआ आम खरीद सकते हैं। जानिये आम के बारे में पूरा सच

कैसे चुने दुकान से पका और अच्छा आम
1. आम के रंग पर ना जाएं। एक पका और अच्छा आम खरीदने से पहले आम की वैराइटी के बारे में अच्छे से पता करें। आम के रंग पर भरोसा ना करें।
2. देखें कि आम की डंठल के पास से मीठी खुशबू आ रही है या नहीं। आपको वह आम खरीदने से बचना चाहिये जिसमें से तीखी और शराब की जैसी महक आए। इससे पता चलता है कि आम हद से ज्यादा पक चुका है।
3. पके हुए आम छूने में मुलायम लगते हैं। लेकिन यह इतने भी मुलायम नहीं होने चाहिये कि इन्हें हल्का सा दबाते ही हमारी उंगली इनमें घुस जाए।
4. आप को ऐसे आम चुनने हैं जो पूरे गोल हों, मोटे हों और भरे हुए हों।
5. आप इनके वजन को तौल कर भी यह पता कर सकते हैं कि यह पके हुए हैं। एक अच्छा और पका हुआ आम चुनते समय ये देखें कि आम कितना ज्यादा भारी है। पका आम थोड़ा सा भारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications