Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जूते से कैसे निकाले मिट्टी के दाग
जूतों से मिट्टी के दाग निकालना काफी मुश्किल काम साबित होता है। मगर उन लोगों को जिन्हें इसका सही तरीका पता होता है, उनके लिये इसमें भी कोई बड़ी बात नहीं है। जूतों से अगर मिट्टी निकालनी हो तो सबसे पहले यह समझना जरुरी है कि आपके जूते कौन से फाइबर से बने हुए हैं। आइये देखते हैं कुछ आसान से टिप्स जिनकी सहायता से आप आराम से जूतों से मिट्टी निकाल कर जूतों को चमका सकती हैं।

जूते से कैसे निकाले मिट्टी के दाग
1. रबड़ के जूते- रबड़ के जूतों से मिट्टी के दाग छुड़ाना आसान है। इसके लिये पहले जूते पर किसी भ प्रकार का साबुन लगाएं और फिर उसे ब्रश से रगड़ कर साफ करें। इसके बाद एक साफ कपड़ा लें उसे पानी में भिगो कर निचोड़े और उससे अपने जूते को पोंछ दें।
2. साबुन का प्रयोग- सबसे पहले जूतों के फीते निकाल दें और उसें गरम पानी से धोएं। आपको डिटर्जेंट या बरतन धोने वाला लिक्विड सोप यूज करना होगा। इससे अपने जूतों को साफ करें और ब्रश की सहायता से गंदगी निकालें। इसके बाद इसे गरम पानी से धो कर आहर सूखने के लिये रखें।
3. चमडे़ के जूते- बाजार में बिकने वाले कमर्शियल प्रोडक्ट से आप चमडे़ के जूते साफ कर सकते हैं। पहले जूते की लेस निकालें फिर ब्रश से सूखी मिट्टी को झाडे़। उसके बाद क्लीनर का प्रयोग करें।
4. एथलटिक शूज- इस तरह के जूते पानी और किसी भी साधारण प्रकार के क्लीनर जैसे, शैंपू या बरतन धोने वाले साबुन से धोए जा सकते हैं। जूते की लेस निकाले और उसे साबुन या सर्फ के घोल में डुबोएं। फिर एक कोमल ब्रश से जूते को साफ करें।
5. फैब्रिक शूज- आप इनमें लगी मिट्टी को मशीन में डाल कर धो सकती हैं। जूतों के लेस निकालें और उन्हें साधारण साबुन के घोल से धोएं। इनके लिये गरम पानी का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
