Latest Updates
-
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
प्लास्टिक कंटेनर को साफ करने के घरेलू तरीके
हर घर में प्लास्टिक के डिब्बे, कटोरे या फिर गिलास आदि जरुर होते हैं। अगर आपका बच्चा स्कूल जाता होगा या फिर आप खुद ही ऑफिस जाती होंगी तो आपके पास भी प्लास्टिक के टिफिन आदि होंगे जिनमें लगा जिद्दी दाग साफ होने का नाम ही नहीं लेता होगा। प्लास्टिक के कंटेनरों में से काफी बदबू आती है, चाहे आप उसे कितना ही क्यूं ना साबुन से रगड़ लें। कई लोग प्लास्टिक के डिब्बे इस्तमाल करने के बाद उसे इस लिये फेंक देते हैं क्योंकि वह या तो पीला पड़ चुका होता है या फिर उसमें से बदबू आने लग जाती है। अगर आप के पास भी प्लास्टिक के डिब्बे हैं तो आप भी उसे घरेलू सामग्रियों से साफ कर सकती हैं। यह बहुत ही सस्ता और टिकाऊ उपाय है। आइये जानते हैं कैसे-

प्लास्टिक कंटेनर को साफ करने के घरेलू तरीके
न्यूजपेपर
बड़े से न्यूजपेपर के टुकड़े को मोड़ कर प्लास्टिक कंटेनर में भर कर रख दीजिये। दूसरे दिन न्यूजपेपर को निकाल कर डिब्बे को गरम पानी से धो लीजिये। इससे उसमें से आने वाली महक खतम हो जाएगी। लंच बॉक्स से कैसे निकाले तेल तेल की बदबू?
बेकिंग सोडा
आपको बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाना होगा। फिर इससे प्लास्टिक कंटेनर को साफ करना होगा। ऐसा करने से जिद्दी दाग झट से छूट जाते हैं।
नींबू
प्लास्टिक कंटेनर को अच्छी तरह से साफ करने और उसमें से बदबू दूर करने के लिये ताजे नींबू का प्रयोग करें। नींबू के छिलके से कंटेनर को रगड़ कर साफ करें। इससे दाग हल्का हो जाता है।
कॉफी
बदबूदार प्लास्टिक के डिब्बे को साफ करने के लिये उसमें कॉफी पाउडर चाहे तो सूखा या गीला कर के रखें। कॉफी पाउडर को कंटेनर में ही रहने दें। हो सके तो कॉफी को पूरे डिब्बे के अदंर रगड़ दें।



Click it and Unblock the Notifications
