Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर कैसे साफ करें सफेद जूते: टिप्स
सफेद जूतों को साफ करना थोड़ा मुश्किल भरा होता है। बात चाहे सफेद जूतों की हो या फिर कलर वाले जूतों की, हर जूते को साफ करना परेशानी भरा होता है। पर जब सफेद जूते गंदे हो कर पीले पड़ जाते हैं तो उन्हें पहनना शर्मसार कर देता है। इसलिये हम आपको बताएंगे कि सफेद जूते जब गंदे पड़ जांए तो उन्हें कैस साफ किया जाए। सफाई के लिये आपको कुछ घरेलू सामग्रियों की आवश्यकता पडे़गी। आप पाएंगे कि इनका प्रयोग कर के आपके जूते एक दम चमक जाएंगे। तो चलिये जानते हैं कि सफेद जूतों को साफ करने का तरीका।

घर पर कैसे साफ करें सफेद जूते: टिप्स
1. गीला स्पंज: अपने सफेद जूतों को गीले स्पंज से पोछें। इससे जूतों पर गहरे निशान कभी नहीं पडे़गें और जो धूल आपके जूतों को पीला बनाती है वह भी नहीं रहेगी। आप घर पर डिटर्जेंट को गीले स्पंज के साथ प्रयोग कर सकते हैं।
देखें: आपके बारे में क्या कहते हैं आपके जूते
2. डिटर्जेंट: जूते को अगर डिटर्जेंट वाले घोल में डाल कर कुछ देर रख दिया जाए और बाद में उसे स्क्रब कर के साफ किया जाए तो उस पर से दाग साफ हो जाएंगे।
3. बेकिंग सोडा: आप बेकिंग सोडे की मदद से मोजे और जूते दोनों ही ब्लीच कर सकते हैं। डिटर्जेंट के घोल में बेकिंग सोडा मिक्स करें और फिर उससे जूते में लगी मैल को किसी साफ स्पंज से साफ करें। फिर जूतों को सूरज की रौशनी में सुखाएं। जूतों से बदबू दूर करें ऐसे
4. नींबू: अगर आपके पैरों से पसीना ज्यादा आता है तो, जूतों को साफ करते वक्त पानी के घोल में नींबू का रस मिलाएं। नींबू एक ब्लीचिंग एजेंट है, वह जूतों से गंदगी को साफ करेगा और उसमें खुशबू भी भरेगा। आप चाहें तो पानी के घोल में थोड़ा सा नमक भी मिक्स कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
