Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चांदी की प्लेट साफ करने के टिप्स
चांदी के बर्तन या अन्य सामान बेहद खूबसूरत लगते है, खासकर उस समय जब वह साफ और चमचमाते हों। चांदी को चमकाना सबसे मुश्किल काम होता है क्योंकि इसमें कालापन बहुत जल्दी चढ़ जाता है। चांदी को कई तरीकों से साफ किया जा सकता है।
आजकल मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट आएं है जो चांदी को थोड़ी ही देर में बिल्कुल नया जैसा चमका देते हैं। सामान्यत: चांदी की सफाई कठिन काम माना जाता है। इसे साफ करने के लिए किसी सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि नक्काशी आदि पर कोई नुकसान न पहुचें। चांदी को साफ करने के लिए आपको निम्म टिप्स को फॉलो करना चाहिए :

नियमित रूप से साफ करें : अगर आपके घर में चांदी के बर्तन या चांदी की पॉलिश वाले बर्तन हैं तो उन्हे नियमित रूप से साफ करना चाहिए, इसका यह मतलब भी नहीं है कि उन्हे हर दिन या हर सप्ताह साफ किया जाएं , लेकिन हर पर्व पर उन्हे साफ करना कतई न भूलें। साल में दो बार की सफाई से भी बर्तन चमक उठेगें। चांदी के बर्तन को मलमल के कपड़े, कॉटन या ब्रश से साफ करना चाहिए, ताकि नक्काशी या सिल्वर वर्क पर कोई असर न पड़ें। चांदी के बर्तनों को साबुन के पानी में भिगोकर रख दें और उसके बाद साफ, मुलायम कपड़े से पोंछ लें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होता है।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल : बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी चांदी के प्लेटों और बर्तनों को अच्छी तरह साफ किया जा सकता है। इसके लिए, आपको पानी को गर्म करके उसमें बेकिंग सोडा डालना होगा और उसका घोल तैयार करना होगा, इस घोल में एक बार चांदी की प्लेट को डुबों दें और इसके बाद उसे फ्वॉयल में लपेट कर घोल में भिगो दें। 10 मिनट तक घोल में पड़ी रहने के बाद उसे बाहर निकाल कर साफ पानी से धो लें और मुलायम कपड़े से पोंछ कर रख लें। इस तरह प्लेट आसानी से नई जैसी दिखने लगेगी।
स्पंज क्लीनिंग : चांदी की प्लेट या अन्य बर्तन साफ करने के लिए स्पंज क्लीनिंग भी अच्छा घरेलू तरीका है। सबसे पहले स्पंज को किसी सॉफ्ट लिक्विड सोप के घोल में भिगो लें। इसके बाद, इसे पूरी प्लेट पर रगड़ दें। अगर ग्लास या सेरेमिक पर चांदी की परत चढ़ी हुई है तो उसे गर्म पानी में डुबाया जा सकता है और उसके बाद धुला जा सकता है अन्यथा साफ पानी से धुल लें और पोंछ दें। कभी भी गर्म कपड़े का इस्तेमाल न करें। ग्लव्स पहनकर कर सफाई न करें तो बेहतर होगा, वरना गर्म पानी में उनके पिघलने का ड़र रहेगा।
पॉलिश करें : अगर चांदी की प्लेट और बर्तन बहुत ज्यादा काले पड़ गए हों, जिन्हे घर पर साफ करना बेहद मुश्किल हो, तो उन पर दुबारा पॉलिश करवा लें। बाद में उन्हे समय - समय पर कॉटन के मुलायमकपड़े से पोंछती रहें ताकि उन पर गंदगी न जम पाएं।
याद रखें, अगर आपकी चांदी की प्लेट में खाने के दाग - धब्बे पड़ गए हों, तो इसे हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें और साफ कर लें। इससे उन बर्तनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।



Click it and Unblock the Notifications
