Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टूथब्रश को साफ करने के सिंपल टिप्स
रोज सुबह जब आप उठते हैं तो सबसे पहले अपने टूथब्रश का ही मुंह देखते होगें। टूथब्रश अगर नया खरीदा गया होगा और साफ होगा तो आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं वरना आप बीमार पड़ का सही भी हो चुके होगें और आपको उस बीमारी के होने का पता भी नहीं चला होगा।
READ: जानिये टूथब्रश की गंदी सच्चाई
एक ही कप में परिवार वालों के टूथब्रश को एक साथ रखने की वजह से भी बीमारी फैलती है। अगर टूथब्रश गीला ही रख दिया जाए तो उसमें हजारो की संख्या में बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं।
जानें टूथब्रश की साफ-सफाई के कुछ जरुरी नियम
तो दोस्तों अगर आप तमाम बीमारियों से बचना चाहते हैं और अपने टूथब्रश को साफ रखना चाहते हैं, तो आजमाइये हमारे ये सिंपल से टिप्स।

बेकिंग सोडा में भिगो कर रखें
बेकिंग सोडा एक असरदारी सफाई करने वाला एजेंट है। अपने टूथब्रश के सिर को गिलास में डाल कर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी डाल कर भिगो दें।

गरम पानी से धोएं
गरम पानी बैक्टीरिया का नाश करता है। ब्रश के अंदर जमी गंदगी को साफ करने के लिये उसे उबलते हुए पानी में 5 मिनट के लिये रखें। रोजाना ऐसा करें।

इस्तमाल के बाद उसे हवा में सुखाएं
ब्रश को बाहर हवा में सुखाने से आपके ब्रश में फंगस नहीं लगेगा।

2-3 महीने के बाद ब्रश बदलें
जब ब्रश ऊपर से टेढा-मेढा होना शुरु हो जाए या फिर आप किसी लंबी बीमारी के बाद ठीक हो जाएं तो अपने ब्रश को बदल लें।

पानी और सिरका
टूथब्रश के सिर को पानी और सिरके के घोल में 5 मिनट के लिये डुबो कर रखें। बाद में इसे गरम पानी से धो कर हवा में सुखा लें।

हाइड्रोजन पैराऑक्साइड से धोएं
पहले ब्रश को गरम पानी से धोएं और फिर उसे आधा ढक्कन हाइड्रोजन पैराऑक्साइड और आधा पानी भर कर 1 मिनट के लिये डुबो दें।



Click it and Unblock the Notifications
