Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर सर्दियों के कम्बल साफ करने के तरीके
सर्दियों में सबसे सुखदायक गर्म बिस्तर लगता है। लेकिन जब यूज किए जाने वाले कम्बल को साफ करने की बारी आती है तो बड़ी उलझन होती है कि इतना भारी कम्बल कैसे साफ होगा। सर्दियों में इस्तेमाल किए जाने वाले कम्बल को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। कम्बल को धुलने से कम्बल खराब हो सकता है और अच्छी तरह न सूख पाने के अभाव में उसमें मॉइश्चर आ सकता है, जिससे उसमें गंदी बदबू आ सकती है। इसके अलावा, मॉइश्चर होने से कंबल में फंगस आदि भी लग सकता है। अगर कम्बल को प्रॉपर तरीके से साफ नहीं किया जाता है तो इसमें भरी धूल से अस्थमा आदि का खतरा होने का ड़र रहता है।
सबसे पहले सर्दियों शुरू होने से पहले कंल को निकाल लें और उसे अच्छी तरह धूप में सुखाएं। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। सर्दियां खत्म होने के कंबल को साफ करने के बाद ही रखें। आप कंबल को ड्राईक्लीन करवा सकते हैं या घर पर भी धुल सकते हैं। अगर आपकी वाशिंग मशीन, कंबल नहीं धुल पाती है तो उसे हाथों से धुलें। कंबल को घर पर साफ करने के लिए निम्म टिप्स हैं :

1) निर्देश पढ़ें : कंबल को धुलने से पहले उस पर लगे टैग के निर्देश को ध्यान से पढ़ लें। अगर उस कंबल को घर में धुला जा सकता है तो उसे धुल लें अन्यथा ड्राईक्लीन करवाएं। कंबल को ठंडे या गरम पानी से धुलना है, इस बारे में भी उन निर्देश पर पढ़ लें। इससे कंबल खराब नहीं होगे और सालों - साल चलेगें।
2) झाड़कर धूल निकाल लें : ऊनी कंबलों में धूल घुस जाती है, जिसे आप धूप में सुखाने के बाद झाड़कर निकाल सकते हैं। कंबल धुलने से पहले भी धूल को झाड़ लेना चाहिए, इससे आसानी रहती है। आप चाहें तो कंबल से धूल निकालने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3) हल्के साबुन का इस्तेमाल करें : कंबल को साफ करने में कभी भी हार्ड कैमिकल वाले डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। इससे कंबलों के रोएं खराब होने का ड़र रहता है। कंबल को हल्के और अच्छे साबुन से साफ करें ताकि उसके रोएं मुलायम रहें। आप चाहें तो शैम्पू का इस्तेमाल भी कर सकते है।
4) दाग निकाल दें : कंबल को धुलने के बाद उसे देख लें और अगर कहीं किसी प्रकार का दाग लगा हुआ दिखता है तो उसे नींबू के रस आदि का इस्तेमाल करके साफ कर दें। धुलने के दौरान कंबल से दाग को आसानी से निकाला जा सकता है।
5) दूसरे कपड़ों के साथ न रखें : बिस्तर पर इस्तेमाल किए जाने वाले कम्बल को भी भी दूसरे कपड़ों के साथ इस्तेमाल न करें। इससे उसके रंग पर फर्क पर सकता है और वह खराब भी हो सकता है। साथ ही कंबल को धुलने के दौरान अकेला ही धुलें। सभी कपड़ों के साथ न धुलें।
6) सूखाएं : कंबल को धुलने के बाद कड़क धूप में सुखाएं। कंबल को इतना सुखाएं कि उसका रोंया - रोंया सूख जाएं और उसमें नमी न रहें। अगर कंबल में नमी रह जाती है तो इससे फंगस पनपने का खतरा रहता है। लो हीट पर भी कंबल को सुखाया जा सकता है।
7) प्रोफेशनल ड्राईक्लीन करवा लें : अगर आप घर में कंबल धुलने में असमर्थ है या कंबल को घर में नहीं धुला जा सकता है तो उसे साल में कम से कम एक बार ड्राईक्लीन जरूर करवा लें।
8) ब्लीच न करें : कंबल को धुलने के दौरान ब्लीच न करें, इससे कंबल का रंग उड़ जाता है या उसकी डिजाइन बिगड़ जाती है। ब्लीच लगाने से कंबल की सॉफ्टनेस भी चली जाती है। कंबल को सिर्फ माइल्ड डिटर्जेंट से साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
