Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घर में रखे नमक से कीजिये घर की सफाई
नमक एक ऐसी चीज है जो हर घर में सबसे ज्यादा खाई जाती है। खाने में अगर नमक कम हो तो किसी का काम नहीं चलता। मगर क्या आप जानती हैं कि नमक से हम घर की कितनी सारी चीजे साफ और चमका सकते है? आप नमक के पानी का घोल बना कर उसमें सब्जियों को डुबो सकती हैं, जिससे उसमें छिपे कीट बाहर निकल कर आ जाएंगें।
घर का नमक बडे़ ही काम की चीज है। आज हम आपको बताएंगे कि नमक से हम कैसे अपने कपड़ों तथा बरतनों को चमका सकते हैं। तो चलिये जानते हैं नमक के कुछ जोरदार प्रयोग। चांदी की प्लेट साफ करने के टिप्स

कांच साफ करे
अगर कांच के गिलास साफ करने हैं तो, उन्हें नमक वाले पानी के घोल में 10 मिनट के लिये भिगो कर रखें और फिर उन्हें नींबू और साफ पानी से धो लें।

आयरन साफ करे
कभी कभार कपडे़ स्त्री करने वाले आयरन में जंग लग जाती है, जिसे आप नमक के घो से साफ कर सकते हैं।

चांदी साफ करे
महीने में एक बार नमक के घोल से चांदी के सामानों को चमकाया जा सकता है। चांदी के गहनों को नमक वाले घोल में 15 मिनट के लिये भिगो कर रखें और फिर उसे साफ पानी से धो लें।

वाइन के दाग को साफ करे
अगर कपडे या फिर दरी पर वाइन का दाग लग जाए तो, उसे भी नमक के घोल से साफ किया जा सकता है।

ओवन को साफ करे
2 चम्मच नमक को पानी में डाल कर घोल तैयार करें, और उससे कपडे की मदद से ओवन रगड कर साफ करें! आप देखेगीं कि किस तरह से ओवन में जमी ग्रीस निकल जाती है।

जींस साफ करे
गंदी जींस को वॉशिंग मशीन में डाल कर डिटर्जेंट के साथ 1 कप ठोस नमक डालें! जींस को 10 मिनट तक के लिये धोएं और फिर उसे बाहर निकाल कर साफ पानी से धो लें।

कॉफी की केतली साफ करे
जब केतली खाली हो जाए तब उसे गरम पानी से धो कर उसमें 3 चम्मच नमक डालें और शेक कर के रख दें। फिर 3 मिनट के बाद काफी की केतली को साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
