Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
बरतन से कैसे हटाएं मछली की बदबू
अक्सर नॉन वेज खाने वाले लोग अपने घर पर ही मछली बनाना पसंद करते हैं। पर घर पर मछली की डिश बनाने से बरतनों में गंदी बदबू आने लगती है जिससे पीछा छुड़ाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मछली के अलावा बरतनों में अंडे, लहसुन और प्याज आदि की भी बदबू समा जाती है। आप चाहे मछली को फ्राई कर के बनाएं या फिर चाहे ग्रिल्ल कर के, बदबू तो उसमें आनी ही है।
मछली की बदबू पूरे घर में फैल जाती है। अगर मछली बहुत पुरानी है तो उसमें बदबू भी बहुत आएगी इसलिये बाजार से हमेशा ताजी मछली ही खरीदें। बरतन से मछली की बदबू हटाने के लिये आपको कुछ घरेलू तरीके अपनाने पडे़गें। आज हम आपको बहुत ही सिंपल तरीके बताएंगे, आइये जानते हैं उनके बारे में- ऐसे दूर करें बर्तन से अंडे की बदबू

डिश वॉश करने वाला साबुन
अपने बरतनों को गरम पानी में भिगो कर रखें और बाद में उसे लिक्विड सोप से धो लें। नींबू फ्लेवर का लिक्विड ज्यादा अच्छा रहता है।

नींबू
नींबू में अच्छी महक आती है और यह बरतन से बदबू हटाने में भी कारगर है। बरतन को नींबू के छिलके से रगडे़ और उसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।

सिरका
सिरके से बरतनों को साफ किया जा सकता है। सिरका ना केवल जमे दाग को हटाएगा बल्कि यह बरतनों को चमका भी देगा।

दूध
अगर आप मछली को पकाने से पहले बाद में अपने बरतनों को दूध में भिगो देगीं तो उसमें बदबू बिल्कुल भी नहीं आएगी।

संतरे का छिलका
अगर आप उसी बरतन में नींबू या संतरे का छिलका उबालेगीं और 30 मिनट के बाद उसे लिक्विड सोप से धो लेगीं तो उसमें बदबू नहीं आएगी।

सेब
मछली पकाने से पहले बरतन को सेब की एक स्लाइस से रकड़ दीजिये। इससे बदबू नहीं आएगी।



Click it and Unblock the Notifications