Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आई ग्लास को कैसे करें साफ?
चश्मा पहनने वाले ज्यादातर लोगों के सामने यह समस्या होती है कि वह अपने चश्मे को कैसे साफ रखें। अगर चश्मे के ग्लास पर गंदगी है, स्क्रैच पड़ गया है या फिर धूल जम गई है तो इससे आपको धुंधला दिखाई देगा। अगर आप अपने ग्लास को नया रखना चाहते हैं तो आपको इसका खास ख्याल रखना पड़ेगा। गंदे आई ग्लास के इस्तेमाल से आंख पर भी बुरा असर पड़ता है। चश्मा लगाने वाली लड़कियों के लिये आई मेकअप टिप्स
आइए हम आपको आई ग्लास साफ करने के कुछ बेहतरीन टिप्स देते हैं।
1. नियमित रूप से पोंछें
ग्लास को साफ रखने के लिए उसे नियमित रूप से पोंछें। ग्लास पर अक्सर धूल जम जाती है, इसलिए उसे नर्म मलमल के कपड़े से पोंछें। ग्लास को पोंछने के लिए रूखे कपड़े का इस्तेमाल न करें। इससे स्क्रैच पड़ सकता है। आई ग्लास को साफ करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

2. गर्म पानी और साबुन
एक कटोरे में गर्म पानी लें। अब इसमें हल्का साबुन मिला दें। जब आप इसमें अपने ग्लास को डुबाएंगे तो सारी गंदगी दूर हो जाएगी। साथ ही गर्म पानी और साबुन के मिश्रण से ग्लास चमकने भी लगेगा। ऐसा कम से कम हफ्ते में एक बार अवश्य करें।
3. गीला कपड़ा
अगर आपके ग्लास पर बहुत ज्यादा धूल जमी है तो इसे पोंछने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप किसी मुलायम कपड़े को पानी में भिंगा लें। ग्लास को अंदर के साथ—साथ बाहर से भी साफ करें। इसके बाद ग्लास को पहन कर यह पता लगाएं कि कहीं और धूल तो नहीं जमी है। अपने ग्लास को साफ रखने का यह भी एक बेहतरीन तरीका है। बस आप इस बात का ध्यान रखें कि सफाई के दौरान ग्लास पर आपकी उंगलियों के निशान न पड़ें। चश्में से कैसे हटाएं स्क्रैच
4. ग्लास को धोएं
आप ग्लास को सीधे नल में भी धो सकते हैं। बहते पानी से सारी धूल और गंदगियां खत्म हो जाएंगी। ग्लास को धोने के बाद उसे साफ कपड़े से पोंछ लें। साथ ही ग्लास को अच्छे से जरूर सुखा लें। ऐसा करके भी आप अपने ग्लास को साफ रख सकते हैं।
5. ग्लास क्लीनर साल्यूशन का इस्तेमाल करें
ग्लास को साफ करने के लिए बाजार में कई क्लीनर मौजूद हैं। इसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो गंदगी अच्छे से हटाते हैं। यह क्लीनर आपको किसी भी चश्मे की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा। अपने ग्लास को नया जैसा रखने के लिए नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
